NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: 'द बीस्ट' ब्रॉक लेसनर से जुड़ी वो बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे
    अगली खबर
    WWE: 'द बीस्ट' ब्रॉक लेसनर से जुड़ी वो बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

    WWE: 'द बीस्ट' ब्रॉक लेसनर से जुड़ी वो बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 25, 2019
    05:29 pm

    क्या है खबर?

    504 दिनों तक WWE यूनिवर्सल चैंपियन रहने वाले 'द बीस्ट' के नाम से मशहूर ब्रॉक लेसनर फिलहाल के समय में WWE के सबसे घातक रेसलर हैं।

    रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल गंवाने के बाद एक बार फिर से लेसनर यूनिवर्सल चैंपियन बन चुके हैं और कंपनी पर राज कर रहे हैं।

    लेसनर को उनके गुस्सैल रवैये के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके बारे में कुछ ऐसी बाते भी हैं जो काफी दिलचस्प हैं।

    जानें, लेसनर से जुड़ी दिलचस्प बातें।

    शिकार

    शिकार करने पर लगाया गया था बैन

    ब्रॉक लेसनर शिकार करने के काफी शौकीन हैं, लेकिन अपने इसी शौक के चलते वह एक बार मुसीबत में फंस गए थे।

    दिसंबर 2010 में उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर एक बारहसिंगा का शिकार किया, लेकिन उसका सिर काटकर बाकी शरीर वैसे ही छोड़ दिया गया।

    इसी कारण कनाडा के अधिकारियों ने लेसनर पर 1,725 डॉलर का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा उनके ऊपर कनाडा में शिकार करने पर छह महीने के लिए बैन भी लगा दिया गया था।

    फाइट

    100 से ज़्यादा लोगों के खिलाफ फाइट कर चुके हैं लेसनर

    ब्रॉक लेसनर ने WWE के अलावा UFC और जापान में भी फाइट की है और 350 से ज़्यादा मुकाबले लड़ चुके हैं।

    अपने रेसलिंग करियर में लेसनर ने हल्क होगन से लेकर द अंडरटेकर तक लगभग 100 से ज़्यादा लोगों से फाइट की है।

    लेसनर के सबसे अजीब विपक्षी जापान के सूमो पहलवान अकीबोनो रहे हैं जिनके खिलाफ लेसनर ने जीत हासिल की है।

    UFC में भी लेसनर का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।

    रेसलमेनिया

    रेसलमेनिया पर अंडरटेकर को हराने वाले पहले रेसलर

    अंडरटेकर ने कुल 34 बार हुए रेसलमेनिया में से 26 बार रेसलमेनिया मेें हिस्सा लिया है और अब तक 24 बार विजयी भी रहे हैं।

    WWE के सबसे बड़े शो पर अंडरटेकर ने लगातार 21 साल तक जीत हासिल की थी, लेकिन रेसलमेनिया 30 उनका विजयी क्रम टूट गया।

    लेसनर ने अंडरटेकर को रेसलमेनिया पर हराकर इतिहास रच दिया और डेडमैन को सबसे बड़े शो पर हराने वाले वह पहले रेसलर बन गए।

    सेबल

    पूर्व महिला रेसलर से की है शादी

    एक समय था जब WWE महिला रेसलर्स का इस्तेमाल फैंस को खींचने के लिए करती थी और उस समय सेबल ने कंपनी के लिए काफी भड़कीले काम किए थे।

    ब्रॉक लेसनर ने WWE की सबसे चर्चित महिला रेसलर रहीं सेबल से शादी की है। दोनों ने एक बार सगाई करके उसे तोड़ा भी था।

    हालांकि, 10 साल से ज़्यादा के समय से यह जोड़ा विवाहित है और काफी खुश है। दोनों के दो बेटे हैं।

    मेन रोस्टर

    नॉकआउट से हासिल की थी मेन रोस्टर की पहली जीत

    ब्रॉक लेसनर ने मेन रोस्टर पर भेजे जाने के बाद उसका भरपूर लाभ उठाया था। उन्हें अपना पहला ऑफिशियल मुकाबला 2002 में बैकलैश पर जैफ हार्डी के खिलाफ लड़ा था।

    WWE में नॉकआउट करके मुकाबला जीतना काफी चौंकाने वाली बात लगती है, लेकिन लेसनर को अपनी पहली मेन रोस्टर जीत नॉकआउट के रूप में ही मिली थी।

    हार्डी को लेसनर ने पावरबॉम्ब दिया, जिसके बाद वह उठ नहीं सके और रेफरी ने लेसनर को विजेता घोषित किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    WWE

    WWE जा सकती हैं 'दंगल गर्ल' गीता फोगाट, सोशल मीडिया पोस्ट से कर रहीं हैं इशारा WWE रेसलमेनिया
    WWE रॉयल रंबल 2019: अचानक एंट्री लेने वाली महिला रेसलर ने जीता विमेंस रॉयल रंबल WWE रेसलमेनिया
    WWE रॉयल रंबल 2019: सैथ रॉलिंस ने जीता रॉयल रंबल, रेसलमेनिया 35 पर लड़ेंगे चैंपियनशिप मुकाबला WWE रेसलमेनिया
    WWE रॉयल रंबल 2019: पुरुष रॉयल रंबल मैच में रेसलर्स से भिड़ने पहुंची महिला रेसलर WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE रॉयल रंबल 2019: जानिए भाग ले रहे रेसलर्स के नाम, टाइमिंग और टीवी इंफो WWE
    #RepublicDay: WWE सुपरस्टार्स ने दी भारतीय फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, देखें वीडियो भारत की खबरें
    WWE: बीती रात रॉ पर हुई ये बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    WWE: बैकी लिंच ने दिया खतरनाक महिला रेसलर को चैलेंज, रेसलमेनिया पर होगा जोरदार मुकाबला WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: महिला रेसलर्स के लिए हैं कठिन नियम, जानें क्या-क्या करना पड़ता है रेसलर्स को WWE
    WWE: स्मैकडाउन लाइव पर हुई ये बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    बड़े रेसलर ने दी WWE छोड़ने की धमकी, रेसलमेनिया के बाद छोड़ सकते हैं कंपनी WWE
    WWE: जब स्क्रिप्ट से बाहर गए रेसलर्स, जानिए टॉप-5 चीजें जो बिना स्क्रिप्ट हुई WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025