LOADING...
इंडिपेंडेंट सर्किट पर शानदार रहने के बावजूद WWE में फ्लॉप हुए ये रेसलर्स

इंडिपेंडेंट सर्किट पर शानदार रहने के बावजूद WWE में फ्लॉप हुए ये रेसलर्स

लेखन Neeraj Pandey
Sep 03, 2019
09:50 pm

क्या है खबर?

WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग प्रमोशन कंपनी है और हर रेसलर का सपना होता है कि वह WWE के लिए फाइट लड़े। हालांकि, सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती कि उन्हें WWE के मेन रोस्टर पर आसानी से जगह मिल जाए। कई सुपरस्टार्स ऐसे रहे हैं जो इंडिपेंडेंट सर्किट में काफी बड़े सुपरस्टार रहे हैं, लेकिन WWE में वह बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। एक नजर ऐसे ही पांच सुपरस्टार्स पर।

अपोलो क्रूज

मेन रोस्टर पर उपेक्षा का शिकार हुआ सुपरस्टार

इंडिपेंडेंट सर्किट में 'उहा नेशंस' नाम के साथ परफॉर्म करने वाले अपोलो क्रूज काफी सफल रहे थे, लेकिन WWE में आने के बाद से उन्हें कुछ खास काम नहीं मिला है। अपोलो को मेन रोस्टर पर कभी कुछ बड़ा करने का मौका नहीं मिला है और उन्हें बेहद कम टीवी पर देखा जाता है। हालांकि, उनके शरीर को देखते हुए उन्हें रेसलिंग जगत का अगला स्टार माना जा रहा था।

एरिक यंग

TNA में थे चैंपियन, WWE में गुमनाम

TNA में रहने के समय एरिक यंग कंपनी के बड़े स्टार्स में से एक थे और 2014 में उन्होंने TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती थी। NXT आने के बाद उन्हें बेहद बुरी तरीके से इस्तेमाल किया गया और उनकी टीम सैनिटी को काफी कम सफलताएं ही नसीब हुई। मेन रोस्टर पर बुलाए जाने के बाद सैनिटी का हाल तो और बुरा हो गया और उन्हें बेहद कम ही स्मैकडाउन लाइव में देखा गया।

Advertisement

डायमंड डालास पेज

WCW के बड़े स्टार, WWE में बेकार

WWE में आने से पहले डायमंड डालास पेज काफी बड़े सुपरस्टार थे और WCW में उन्होंने अच्छा नाम कमाया था। WCW के बिक जाने के बाद WWE आने वाले डायमंड को WWE ने अंडरटेकर की बीवी को ताड़ने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया। एक स्टार के रूप में डायमंड की छवि काफी ज़्यादा खराब हो चुकी थी और एक समय फैंस के फेवरिट रहने वाले सुपरस्टार को काफी भद्दगी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

अल्टीमो ड्रैगन

गलत साबित हुआ WWE आने का फैसला

WWE आने से पहले अल्टीमो ड्रैगन ने NJPW जूनियर हैवीवेट चैंपियनशिप को दो अलग-अलग मौकों पर जीता था। इसके अलावा WCW में उन्होंने दो खिताब अपने नाम किए थे और इंडिपेंडेंट सर्किट पर वह काफी बड़ा नाम थे। 2003 में उन्होंने ज़्यादा दर्शकों के सामने लड़ने की इच्छा के साथ WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। WWE में उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हो सका और उन्होंने जल्द ही कंपनी छोड़ दी।

शेल्टन बेंजामिन

कंपनी में नहीं मिल सकी बढ़िया स्टोरीलाइन

शेल्टन बेंजामिन ने WWE में भाग्य आजमाने के बाद जापान जाने का फैसला किया था। जापान में वह काफी सफल भी रहे थे और उनके बारे में खूब बातें भी की जा रही थीं। इन्हीं सबसे प्रभावित होकर उन्होंने वापस WWE में आने का फैसला किया, लेकिन इस बार वह बुरी तरह फ्लॉप रहे। बेंजामिन को ना तो कोई बढ़िया स्टोरीलाइन मिली और ना ही कंपनी ने उन्हें पुश करने का मन बनाया।

Advertisement