WWE: 2018 में इन 5 सुपरस्टार्स ने की धमाकेदार वापसी

2018 समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन इस साल WWE ने कुछ बेहतरीन स्टोरीलाइन दी हैं। कुछ सुपरस्टार्स, जिनके चले जाने के बाद WWE उनकी जगह नहीं भर पा रहा था, ने वापसी करके फैंस को खुश होने का मौका दिया है। कुछ रेसलर चोट की वजह से तो कुछ कंपनी द्वारा रिलीज कर दिए जाने से सालों तक दूर रहे। आइए एक नजर डालते हैं उन 5 सुपरस्टार्स पर जिनकी 2018 में वापसी धमाकेदार रही।
WWE में अपने शुरूआती दिनों में स्टार रहे लैश्ली ने 10 सालों बाद रेसलमेनिया के बाद रॉ पर वापसी की। बेबीफेस के रूप में लैश्ली की फाइट में लोगों को मजा नहीं आता था और उन्हें बोरिंग कहा जाने लगा था। हालांकि इस बार उन्होंने अपनी वापसी हील के रूप में की है और ऐसा लग रहा है कि वह इस बार लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के मूड में आए हैं।
2018 में सबसे बड़ी और चौंकाने वाली वापसी रे मिस्टेरियो की रही जिन्होंने रॉयल रंबल पर अपनी वापसी की। 2015 में चोट की वजह से कंपनी छोड़ने वाले मिस्टेरियो की वापसी के बारे में फैंस को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। हालांकि कंपनी के साथ फुलटाइम साइन कर चुके मिस्टेरियो से 2019 में भी बड़े मुकाबलों की पूरी उम्मीद की जा सकती है। 13 साल बाद मिस्टेरियो सर्वाइवर सीरीज पर स्मैकडाउन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भले ही पिछले दो सालों से ब्रायन ऑन-स्क्रीन करैक्टर बने हुए थे लेकिन रेसलमेनिया 34 पर वह तीन साल बाद रिंग में वापस लौटे थे। उन्होंने चोटों से परेशान होकर संन्यास की घोषणा कर दी थी और ऐसा लग रहा था कि वह शायद ही कभी वापसी कर पाएंगे। हालांकि ब्रायन ने केवल वापसी ही नहीं की बल्कि इस साल उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी जीता। ब्रायन ने नवंबर में वर्ल्ड टाइटल जीता और उसके बाद ब्राक लेसनर से भिड़े।
2018 में वापसी करने वाले रेसलर्स में सबसे बेहतरीन तरीके से मैकइंटायर को ही बुक किया गया। सुपरस्टार शेकअप के दौरान मैकइंटायर को डॉल्फ जिग्लर के साथ रॉ भेज दिया गया। दोनों ने मिलकर मजबूत टैग टीम बनाई और रॉ टैग टीम चैंपियनशिप जीत लिया। द शील्ड के खिलाफ फाइट करने के लिए इन्होंने ब्रान स्ट्रोमैने के साथ मिलकर तगड़ी टीम भी बनाई। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है कि मैकइंटायर आगे चलकर लेसनर को चुनौती देंगे।
लियो रश ने WWE आने से पहले इंटिपेंडेंट सर्किट पर कई साल बिताए थे। 2017 में वह WWE आए और NXT ब्रांड पर परफॉर्म करना शुरु किया। 2018 में वह बॉबी लैश्ली के मैनेजर बन गए और उनके ही कहने पर लैश्ली ने हील बनने का निर्णय लिया। हालांकि लैश्ली के मैनेजर बनने के साथ ही वह 205 लाइव पर परफॉर्म भी करते रहे। क्रूजरवेट चैंपियनशिप में वापसी करके उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।