NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE रॉयल रंबल 2019: ये 5 सुपरस्टार्स जीत सकते हैं इस साल का रॉयल रंबल
    अगली खबर
    WWE रॉयल रंबल 2019: ये 5 सुपरस्टार्स जीत सकते हैं इस साल का रॉयल रंबल

    WWE रॉयल रंबल 2019: ये 5 सुपरस्टार्स जीत सकते हैं इस साल का रॉयल रंबल

    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 25, 2019
    01:59 pm

    क्या है खबर?

    रेसलमेनिया 35 जाने के लिए रॉयल रंबल का रास्ता बिछ चुका है। रॉयल रंबल जीतकर कोई भी रेसलर रेसलमेनिया पर टाइटल मुकाबले के लिए चैलेंज कर सकता है।

    रॉयल रंबल में कुल 30 रेसलर्स हिस्सा लेंगे और सभी का निशाना रंबल जीतकर रेसलमेनिया जाने पर होगा।

    हालांकि, सबको पता है कि रंबल जीतना इतना आसान नहीं होता है लेकिन फिर भी कोई तो इसे जीतेगा ही।

    जानिए उन 5 रेसलर्स के नाम जो रॉयल रंबल 2019 जीत सकते हैं।

    सैथ रॉलिंस

    वर्ल्ड टाइटल की खोज में हैं रॉलिंस

    सैथ रॉलिंस वर्तमान समय में WWE के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक हैं। कंपनी लगातार उन्हें पुश दे रही है।

    लगभग दो साल से उन्होंने किसी वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज नहीं किया है और यह काफी आश्चर्यजनक है।

    दो बार के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और दो बार के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रॉलिंस ने 2014 में 'मनी इन द बैंक' भी जीता था।

    यदि उन्हें रॉयल रंबल में जीत मिलती है तो यह फैंस के लिए बढ़िया खबर होगी।

    समोआ ज़ो

    समोआ ज़ो ने दिखाई है आग

    समोआ ज़ो भीमकाय शरीर वाले रेसलर हैं और उन्होंने अपने गुस्से का इजहार लगातार स्मैकडाउन लाइव पर किया है।

    पहले मु्स्तफा अली और फिर रे मिस्टेरियो पर हमला करके उन्होंने लगातार स्मैकडाउन के दो एपिसोड पर रॉयल रंबल में भाग लेने वाले रेसलर्स को चुनौती दी है।

    समोआ ज़ो दो बार NXT चैंपियन बनने वाले इकलौते रेसलर हैं लेकिन 2017 से रॉ पर आने वाले ज़ो को बड़े टाइटल जीतने के मौके नहीं मिले हैं।

    ड्रू मैकइंटायर

    पूरी तरह बदल गए हैं मैकइंटायर

    मैकइंटायर ने 2007 में ही WWE डेब्यू किया था लेकिन 2014 में कंपनी छोड़ने तक वह खुद को बड़े रेसलर के तौर पर स्थापित नहीं कर सके थे।

    हालांकि 2017 में WWE में वापसी करने के बाद से मैकइंटायर पूरी तरह बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुद को घातक रेसलर बना लिया है।

    ऐसा लग रहा है कि उन्हें कोई हरा ही नहीं सकता है। कंपनी को उनके इस जोश को ठंडा नहीं होने देना चाहिए।

    बॉबी लैश्ली

    लैश्ली को चाहिए वर्ल्ड टाइटल

    2004 से लेकर 2008 तक WWE में रहने वाले बॉबी लैश्ली का फिजिक शानदार है लेकिन वह मेन रोस्टर पर खुद को स्थापित नहीं कर सके थे।

    2008 में कंपनी छोड़ने वाले लैश्ली ने 2018 में एक बार फिर WWE में वापसी की है और उनकी वापसी शानदार रही है।

    2006 के बाद लैश्ली पहली बार रॉयल रंबल मुकाबले में उतर रहे हैं और वर्तमान इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के लिए यह मुकाबला काफी बड़ा होगा।

    एंड्राडे

    कंपनी का अगला बड़ा नाम बन सकते हैं एंड्राडे

    29 वर्षीय मैक्सिकन रेसलर एंड्राडे ने 2015 में NXT डेब्यू किया था। एक बार के NXT चैंपियन को 2018 में मेन रोस्टर पर प्रमोट किया गया है।

    स्मैकडाउन पर पिछले हफ्ते ही उन्होंने रे मिस्टेरियो के साथ क्लासिक मुकाबला लड़ा है। उनके पास कंपनी का अगला बड़ा नाम बनने की क्षमता है।

    यदि एंड्राडे रॉयल रंबल जीतते हैं तो यह उनके और कंपनी दोनों के लिए शानदार साबित होने वाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    WWE

    #Alvida2018: सोशल मीडिया पर छाए रहे WWE सुपरस्टार्स, जानिए टॉप-5 में किसने बनाई जगह WWE समरस्लैम
    WWE: जानिए उन 5 बॉक्सर्स के नाम जिन्होंने रिंग में रेसलर्स को धूल चटाई है WWE रेसलमेनिया
    WWE: जब आशिक मिजाज बने रेसलर्स, देखें रिंग में किए गए टॉप-5 प्रपोजल के वीडियो WWE रेसलमेनिया
    जब रेसलर्स को रिंग से ही WWE से निलंबित कर निकाल दिया गया, देखें टॉप-5 वीडियो WWE समरस्लैम

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: जानिए 5 महिला सुपरस्टार्स के जीवन की वो दिलचस्प बातें जो शायद आपको नहीं पता WWE
    #Alvida2018: WWE में महिलाओं द्वारा लड़े गए साल 2018 के 5 बेस्ट मुकाबले, देखें वीडियो WWE
    #Alvida2018: जानें उन WWE सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने साल 2018 में कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए WWE
    WWE: पिछले तीन सालों में रेसलर्स ने किये शानदार डेब्यू, देखें टॉप-5 डेब्यू मैच के वीडियो WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE में आने से पहले अमेरिकी सेना के जवान थे ये 5 सुपरस्टार्स WWE
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स WWE
    WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने रिंग में विंस मैकमैहन को जमकर मारा, देखें वीडियो WWE
    #Alvida2018: जानिए 2018 में सबसे ज़्यादा मुकाबले जीतने वाले 5 WWE सुपरस्टार्स के नाम WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025