NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: इन 5 घटनाओं के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप
    अगली खबर
    WWE: इन 5 घटनाओं के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

    WWE: इन 5 घटनाओं के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 08, 2019
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    WWE जितनी ज़्यादा मशहूर है उतनी ही ज़्यादा रहस्यमयी भी है। रिंग में जो कुछ भी होता है उसके बारे में तो सभी को पता होता है।

    हालांकि, बैकस्टेज पर क्या चल रहा है इसके बारे में कम ही लोगों को पता होता है क्योंकि कंपनी अपने रहस्य से पर्दा नहीं उठाना चाहती है।

    रिंग से बाहर कंपनी में बहुत सी ऐसी चीजें हुई हैं जिनके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। WWE की चौंकाने वाली घटनाएं।

    हार्ट और माइकल्स

    ब्रेट हार्ट और शॉन माइकल्स में हुई वास्तविक फाइट

    90 के दशक में ब्रेट हर्ट और शॉन माइकल्स के बीच बैकस्टेज पर व्याप्त तनाव WWE की काफी मशहूर स्टोरी है।

    माइकल्स और हार्ट ने रिंग में किरदार निभाने से ज़्यादा वास्तविक जीवन में एक-दूसरे से घृणा की थी। कई दफा प्रोमो के दौरान उन्होंने सीमा लंघी थी।

    एक दिन अचानक बैकस्टेज पर दोनों के बीच फाइट शुरु हो गई जिसको बंद करवाने में बैकस्टेज के लोगों को काफी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ी थी।

    कोचमैन

    कोचमैन को सट्टेबाजी के लिए गिरफ्तार किया गया!

    WWE में प्रैंक का शिकार होना आम बात है। जोनाथन कोचमैन के साथ भी कुछ ऐसा हुआ था। कोचमैन बैकस्टेज पर सट्टेबाजी करते थे।

    विंस मैकमैहन ने पुलिस बुला दी और कोचमैन के हाथों में हथकड़ी लगाकर पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर चली भी गई।

    हालांकि, कुछ देर बाद पता चला की पुलिस नकली थी और उन पर विंस मैकमैहन ने जबरदस्त प्रैंक किया था।

    कोचमैन को उस दिन लगा था कि वह पक्का जेल जाएंगे।

    हथकड़ी

    संदिग्ध दिखने पर कोफी किंग्सटन और सीएम पंक को पुलिस ने लगाई हथकड़ी

    2000 के शुरुआत में कोफी किंग्सटन और सीएम पंक दोनों ही WWE में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे थे।

    पंक के मुताबिक पुलिस ने उन्हें और कोफी को संदिग्ध मानते हुए हथकड़ी लगी दी थी। पंक ने इसका विरोध भी किया था लेकिन कोफी ने खतरा लेना उचित नहीं समझा।

    पुलिस को लगा था कि वे खतरनाक लोग हैं लेकिन बाद में परिचित लोगों के आने पर उन्हें छोड़ा गया था।

    शॉन माइकल्स

    शॉन माइकल्स को बार में जमकर पीटा गया था

    शॉन माइकल्स केवल रेसलर्स ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी काफी परेशान करते थे। एक बार में उन्होंने एक व्यक्ति की गर्लफ्रेंड के साथ बदतमीजी की थी।

    इसके बाद उस व्यक्ति ने माइकल्स को जमकर पीटा था। इस घटना के बाद माइकल्स लॉकर रूम में सबसे ज़्यादा घृणा किए जाने वाले व्यक्ति बन गए थे।

    लड़ाई में लगी चोट से उबरने के लिए माइकल्स को काफी समय लगा था और इसीलिए वह WWE से कुछ समय दूर रहे थे।

    द अंडरटेकर

    खीरा देखकर आगबबूला हो जाते हैं अंडरटेकर

    द अंडरटेकर कंपनी के सबसे रहस्यमयी रेसलर हैं। वह कभी भी इंटरव्यू पर नहीं जाते हैं और लोगों से काफी दूरी बनाकर रखते हैं।

    उनके निजी जीवन के बारे में लोगों को काफी कम ही चीजें पता चल पाती हैं लेकिन उनके साथी रेसलर्स ने उनके बारे में एक अजीब चीज का खुलासा किया था।

    अंडरटेकर अपने सामान में खीरा देखकर आगबबूला हो जाते हैं। पॉल हेमैन उनके सामान में खीरा रखकर उन्हें गुस्सा दिलाने का काम करते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    WWE

    WWE: 'द रॉक' के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे WWE समरस्लैम
    WWE रॉयल रंबल: जानें कौन किससे लड़ेगा और कौन से टाइटल्स के लिए होगी फाइट WWE रेसलमेनिया
    WWE: आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे बटिस्टा के 'द एनिमल' बनने का सफर WWE रेसलमेनिया
    WWE: रेसलमेनिया पर जॉन सीना के खिलाफ यह 5 विपक्षी दे सकते हैं ड्रीम मैच WWE समरस्लैम

    WWE रेसलमेनिया

    भारत में खोला जाएगा WWE का परफॉर्मेंस सेंटर- ट्रिपल एच WWE
    WWE: जानिए उन 5 रेसलर्स के नाम जिनका रिकॉर्ड तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है WWE
    WWE: 5 रेसलर्स जिन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट में भी बिखेरा है अपना जलवा WWE
    WWE: जानें उन महिला रेसलर्स के नाम जो अपने बिजनेस से करती हैं ढेर सारी कमाई WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: वर्तमान समय में एक्टिव 5 रेसलर जिनकी बॉडी है सबसे बेहतरीन WWE
    WWE: जानिए उन 5 महिला रेसलर्स के नाम जिन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में भी किया है काम WWE
    WWE: रेसलिंग के अलावा, खुद के बिजनेस के जरिए कमाई करते हैं ये रेसलर्स WWE
    WWE के 5 बेस्ट बेबीफेस करैक्टर जिन्होंने लगातार हीरो वाला काम किया है WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025