NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: 5 सबसे अमीर रेसलर्स की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप
    खेलकूद

    WWE: 5 सबसे अमीर रेसलर्स की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

    WWE: 5 सबसे अमीर रेसलर्स की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप
    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 10, 2019, 07:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE: 5 सबसे अमीर रेसलर्स की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

    WWE सुपरस्टार्स अपने शरीर को दांव पर लगाकर रेसलिंग फैंस का मनोरंजन करते हैं। इन सुपरस्टार्स को साल के लगभग 300 दिन काम करना पड़ता है। हालांकि, इतनी मेहनत करने के एवज में इन सुपरस्टार्स को तगड़ी कमाई करने का भी मौका मिलता है। रिंग में जलवा दिखाने वाले सुपरस्टार्स की सैलरी से लेकर कुल संपत्ति जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जानें, WWE के 5 सबसे ज़्यादा अमीर सुपरस्टार्स की कुल संपत्ति के बारे में।

    सबसे अमीर हैं पूर्व WWE सुपरस्टार रॉक

    WWE के अपने दिनों में द रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन फिलहाल के समय में हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं। रॉक ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है और उन्होंने WWE में भी काफी नाम कमाया था। कमाई के मामले में रॉक WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट में सबसे आगे हैं। रॉक की कुल संपत्ति 280 मिलयन डॉलर (लगभग 19 अरब 46 करोड़ रुपये) है।

    काफी बड़ी संपत्ति की मालकिन हैं विंस मैकमैहन की बेटी

    स्टेफनी मैकमैहन भले ही WWE के मालिक विंस मैकमैहन की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने कंपनी के लिए काफी बलिदान दिए हैं। ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी ने खुद को अनगिनत स्टोरीलाइंस का हिस्सा बनाया है और अनगिनत बार वह रिंग में फाइट करने भी उतरी हैं। स्टेफनी की कुल संपत्ति 45 मिलियन डॉलर (लगभग 3 अरब 12 करोड़ रुपये) है।

    खूब कमाई कर रहे हैं द बीस्ट

    ब्रॉक लेसनर ने WWE और UFC दोनों जगहों पर अपनी धाक जमाई है। लेसनर हर हफ्ते WWE में नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन फिर भी वह लगभग सबसे ज़्यादा कमाते हैं। WWE हर बड़ी पीपीवी पर फाइट के लिए लेसनर को मोटी फीस अदा करती है और यही कारण है कि लेसनर की कुल संपत्ति 22 मिलियन डॉलर (लगभग 1 अरब 53 करोड़ रुपये) है।

    आते ही महिला डिवीजन में तहलका मचा देने वाली रेसलर

    रोंडा राउज़ी UFC का काफी बड़ा नाम थीं और उन्होंने 2017 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। पिछले साल रेसलमेनिया 34 पर WWE डेब्यू करने के बाद से रोंडा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और महिला डिवीजन पर खूब राज किया। इस साल रेसलमेनिया के बाद से रोंडा रिंग से दूर हैं। रोंडा की कुल संपत्ति 12 मिलियन डॉलर (लगभग 83 करोड़ 39 लाख रुपये) है।

    वाइपर ने भी बनाई है खूब संपत्ति

    रैंडी ऑर्टन थर्ड जेनरेशन रेसलर हैं और लगभग दो दशक से WWE के टॉप हील हैं। अपने करियर में ऑर्टन ने कई यादगार मुकाबले लड़े हैं और जॉन सीना के साथ उनकी राइवलरी लंबे समय तक WWE फैंस के लिए टॉप राइवलरी रही है। लंबे समय से कंपनी के लिए फाइट कर रहे द वाइपर की कुल संपत्ति 11 मिलियन डॉलर (लगभग 76 करोड़ 44 लाख रुपये) है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन WWE समरस्लैम
    विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच विंस मैकमैहन
    राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन दिल्ली
    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा अक्षय कुमार

    WWE रेसलमेनिया

    पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत WWE
    तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स WWE
    WWE में दिखेंगी 'द रॉक' की बेटी, पिता बोले- मुझे अपनी बेटी पर गर्व है WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: 'द रॉक' की बेटी की एंट्री, पहले धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां WWE
    WWE द्वारा रिलीज़ किए गए ये रेसलर्स बन सकते हैं सुपरस्टार्स WWE
    WWE: निक्की बेला का बड़ा खुलासा, कहा- दो बार हुआ था रेप WWE
    पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023