NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #BirthdaySpecial: राफेल नडाल के बारे में पांच ऐसे फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे
    अगली खबर
    #BirthdaySpecial: राफेल नडाल के बारे में पांच ऐसे फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

    #BirthdaySpecial: राफेल नडाल के बारे में पांच ऐसे फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 03, 2020
    12:17 pm

    क्या है खबर?

    12 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    18 बार के बार ग्रैंड स्लैम विजेता ने अपने शानदार करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। यह स्पैनिश खिलाड़ी फील्ड या फील्ड के बाहर दोनों जगह लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

    पिछले साल विंबल्डन में नडाल को रोजर फेडरर के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

    एक नजर नडाल के पांच बेहद कम मशहूर फैक्ट्स पर।

    ग्रैंड स्लैम

    क्या आपको नडाल के ये दो बड़े रिकॉर्ड पता हैं?

    नडाल ने 2005 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था और उसके बाद 2014 तक उन्होंने हर साल कम से कम एक स्लैम जीतने का सिलसिला जारी रखा और ऐसा करने वाले नडाल इकलौते खिलाड़ी हैं।

    2010 उनके करियर का सबसे बेहतरीन साल रहा जब उन्होंने लगातार तीन स्लैम जीता।

    नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने भी एक साल में तीन स्लैम जीते हैं, लेकिन वे लगातार तीनों नहीं जीत सके हैं।

    ओलंपिक गोल्ड

    दो ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले इकलौते टेनिस प्लेयर

    ओलंपिक में सिंगल्स और डबल्स दोनों प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने वाले नडाल इकलौते टेनिस प्लेयर हैं।

    2008 बीजिंग ओलंपिक में नडाल ने सिंगल्स इवेंट में चिली के फर्नांडो गोंज़ालेज़ को सीधे सेटों में 6-3,7-6, 6-3 से हराया था।

    2016 रियो ओलंपिक में नडाल ने मार्क लोपेज के साथ टीम बनाई थी और डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।

    नंबर वन

    नंबर वन पर साल की समाप्ति करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे नडाल

    2017 में नडाल ने एक अदभुत उपलब्धि हासिल की थी। 31 साल की उम्र में नडाल मे साल का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया था।

    इसके साथ ही वह 30 की उम्र पार करने के बाद साल का अंत पहले स्थान पर रहते हुए करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

    2008 में पहली बार उन्होंने साल का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया था। 2008-2017 के बीच 9 साल का यह अंतर भी एक रिकॉर्ड है।

    करियर स्लैम

    सबसे कम उम्र में सभी चार स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी

    नडाल ने मात्र 19 साल की उम्र में ही फ्रेंच ओपन जीत लिया था।

    उन्होंने 2008 में विंबल्डन, 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2010 में यूएस ओपन भी जीता।

    इसके साथ ही नडाल ने इतिहास रच दिया और करियर स्लैम पूरा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

    जब नडाल ने यूएस ओपन जीता था तब उऩकी उम्र 24 साल, 3 महीने और 10 दिन की थी।

    2010

    2010 में नडाल की अदभुत फॉर्म

    इस बात में कोई शक नहीं है कि नडाल क्ले किंग हैं। गौरतलब है कि क्ले स्लैम पूरा करने वाले वह इकलौते खिलाड़ी हैं।

    2010 में नडाल शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने फ्रेंच ओपन जीता, मोंटे कार्लो में एटीपी मास्टर्स इवेंट 1000, रोम और मैड्रिड में जीत हासिल की और सभी जीत क्ले कोर्ट में हासिल की थी।

    2010 में उन्होंने समर स्लैम भी जीता था और इसके अलावा कनाडियन ओपन, सिनसिनाटी मास्टर्स और यूएस ओपन भी जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेनिस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    टेनिस

    महेन्द्र सिंह धोनी ने रांची में जीता लोकल टेनिस टूर्नामेंट क्रिकेट समाचार
    एम एस धोनी, मेरी कॉम के बाद अब इस खिलाड़ी की बनने जा रही है बायोपिक बॉलीवुड समाचार
    राफेल नडाल के बारे में 5 ऐसे फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे खेलकूद
    ये हैं टेनिस की पांच सबसे मशहूर भाई-भाई या बहन-बहन की जोड़ियां खेलकूद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025