NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप
    पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 11, 2019
    07:52 pm
    पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप

    रेसलिंग जगत में WWE एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रेसलर परफॉर्म करने का सपना देखता है। WWE ने हमेशा ही रेसलिंग जगत पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है और वे दुनिया के टॉप रेसलर्स को अपने पास लाते रहे हैं। हालांकि, इतनी भीड़ के कारण सभी रेसलर्स का वहां सफल हो पाना मुश्किल ही होता है। एक नजर WWE में फ्लॉप होने वाले पांच महान रेसलर्स पर।

    2/6

    दूसरा रे मिस्टेरियो समझा जाने वाला सुपरस्टार

    इंटरनेशनल सफलता हासिल करने के बाद अल्टीमो ड्रैगन जापान और मैक्सिको में काफी मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने WCW का क्रूजरवेट कैटेगिरी ज्वाइन किया और इसके बाद वह कंपनी के सबसे सुसज्जित रेसलर्स में से एक बने। WWE ने ड्रैगन को यह सोचकर साइन किया था कि वह रे मिस्टेरियो की तरह सफल मास्क वाले रेसलर बनेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और ड्रैगन बुरी तरह फ्लॉप हुए।

    3/6

    बेहद ऊर्जावान रेसलर, लेकिन WWE में नहीं हो सका हिट

    लंबे-चौड़े शरीर वाले स्कॉट स्टेइनर ने WCW में काफी अच्छा काम किया था और कंपनी के बंद होने के समय में उन्होंने कुछ सकारात्मक काम किए थे। 2002 में WWE ने उन्हें तगड़ी पुश देने के विचार से साइन किया था। हालांकि, सीधे मेन इवेंट पर पुश दिए जाने ने उनके मोमेंटम को खत्म करने का काम किया। ट्रिपल एच के खिलाफ उस मुकाबले के बाद स्कॉट अपना मोमेंटम हासिल नहीं कर सके।

    4/6

    ECW का दबदबे वाला चैंपियन

    शेन डगलस ने ECW में ऐसा प्रदर्शन किया था कि उन्हें विश्व का सबसे ज़्यादा दबदबे वाला वर्ल्ड चैंपियन कहा जाने लगा था। हालांकि, WWE के साथ उनका डीन डगलस कैरेक्टर बेहद खराब रहा और नेशनल स्टेज पर काम करने के हिसाब से यह गिमिक काफी शर्मनाक थी। वह अपने WWE करियर से इतने निराश थे कि उन्होंने वहां दोबारा काम नहीं करने का फैसला लिया।

    5/6

    जापान में लेजेंड बन चुका रेसलर

    हिडेओ इतामी ने जापान में केंटा नाम से लंबे समय तक परफॉर्म किया और उन्हें वहां लेजेंड के तौर पर देखा जाने लगा था। इसके बाद इतामी को WWE ने साइन किया और उस दौरान उनकी साइनिंग केविन ओवेंस और फिन बैलर के बराबर हाइप हुई थी। हालांकि, उन्हें मेन रोस्टर पर जगह नहीं मिली और लंबे समय तक इग्नोर किए जाने के बाद उन्होंने कंपनी से खुद को रिलीज करवा लिया।

    6/6

    WCW क्रूजरवेट डिवीजन में क्लासिक मुकाबले लड़ने वाला रेसलर

    डीन मलेंको को WCW क्रूजरवेट डिवीजन में क्लासिक मुकाबले लड़ने के लिए रेसलिंग लेजेंड के तौर पर देखा जाता है। क्रिस जेरिको, रे मिस्टेरियो, एडि गुरेरो और अन्य बड़े रेसलर्स के खिलाफ उनके धमाकेदार प्रदर्शन ने उन्हें बेहतरीन टेक्निकल रेसलर का तमगा दिला दिया था। हालांकि, WWE में उनके दोनों रन असफल रहे और उन्हें कंपनी ने ज़्यादातर समय कॉमेडी कैरेक्टर के रूप में दिखाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    WWE
    WWE समरस्लैम
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE की हाल ऑफ फेम 2020 में शामिल किए जाएंगे बटिस्टा WWE रेसलमेनिया
    इन पांच रेसलर्स को अगले साल WWE छोड़ देनी चाहिए WWE रेसलमेनिया
    जानिए उन रेसलर्स के बारे में, जिनकी निर्ममता से कर दी गई थी हत्या WWE समरस्लैम
    जानिए बड़े WWE सुपरस्टार्स से जुड़े कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स WWE रेसलमेनिया

    WWE समरस्लैम

    खली ही नहीं, WWE में इन भारतीय रेसलर्स ने भी मनवाया है अपनी ताकत का लोहा WWE
    WWE: शॉन माइकल्स द्वारा रेसलिंग में किए गए पांच सबसे खराब काम WWE
    WWE: द अंडरटेकर के करियर की पांच सबसे बुरी चीजें WWE
    WWE Crown Jewel 2019: सउदी अरब में पहली बार रेसलिंग करेंगी महिला सुपरस्टार्स WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: लीटा ही हैं कंपनी की सबसे महान महिला रेसलर, जानिए पांच कारण WWE
    WWE: पांच मौके जब किसी भी रेसलर ने नहीं मानी हार, ड्रॉ पर समाप्त हुए मुकाबले WWE
    WWE ही नहीं, WCW में भी लेजेंड रह चुके हैं ये महान रेसलर्स WWE
    WWE के कुछ शानदार रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ सकते हैं ये रेसलर्स WWE
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023