NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: रस्सियों के बादशाह रे मिस्टेरियो के बारे में 5 दिलचस्प बातें
    WWE: रस्सियों के बादशाह रे मिस्टेरियो के बारे में 5 दिलचस्प बातें
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    WWE: रस्सियों के बादशाह रे मिस्टेरियो के बारे में 5 दिलचस्प बातें

    लेखन Neeraj Pandey
    May 30, 2019
    06:22 pm
    WWE: रस्सियों के बादशाह रे मिस्टेरियो के बारे में 5 दिलचस्प बातें

    रे मिस्टेरियो WWE के महान रेसलर्स मेें से एक हैं। मिस्टेरियो ने लगभग तीन दशक तक रेसलिंग की है और अभी भी वह रिंग मेें अपना जलवा दिखा रहे हैं। WWE फैंस ने मिस्टेरियो को खूब प्यार दिया है और रस्सियों का इस्तेमाल मिस्टेरियो से बेहतर कोई नहीं कर पाया है। वर्तमान समय में WWE के यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन मिस्टेरियो के बारे में वो 5 बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे।

    2/6

    म्यूजिशियन भी हैं मिस्टेरियो

    हम सभी को प्रोफेशनल रेसलर मिस्टेरियो के बारे में पता है, लेकिन हम उनके एक शानदार टैलेंट के बारे में बात नहीं करते हैं। मिस्टेरियो ने रैपर मैड वन के साथ मिलकर "Booyaka 619" गाना बनाया था और इसी गाने को उनके एंट्रेंस सांग में भी इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा मिस्टेरियो ने एक और गाने 'Crossing Borders' के लिए भी काम किया था।

    3/6

    619 मूव की कहानी है बेदह दिलचस्प

    भले ही रे मिस्टेरियो 619 मूव का इस्तेमाल करने के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन वह इस मूव के जन्मदाता नहीं हैं। मिस्टेरियो ने इस मूव को टाइगर मास्क नामक रेसलर से लिया था जो इस मूव को 'द टाइगर फेंट' नाम से परफॉर्म करते थे। हालांकि, 619 के कॉपी करने के अलावा मिस्टेरियो ने अपने सभी मूव खुद से बनाए हैं और यही कारण है कि उनका करियर इतना सफल रहा है।

    4/6

    क्रूजरवेट चैंपियनशिप के बादशाह हैं मिस्टेरियो

    WCW से लेकर WWE तक मिस्टेरियो क्रूजरवेट डिवीजन के शुरुआत से लेकर अब तक सबसे ज़्यादा दबदबा बनाए रखने वाले रेसलर हैं। मिस्टेरियो ने सबसे ज़्यादा आठ बार क्रूजरवेट चैंपियनशिप जीती है। 1996 में मिस्टेरियो ने WCW में अपना पहला क्रूजरवेट चैंपियनशिप जीता था जब उन्होंने डीन मलेंको को हराया था। क्रूजरवेट चैंपियनशिप जीतने के अलावा मिस्टेरियो ने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर भी अपना कब्जा जमाया था।

    5/6

    14 साल की उम्र में ही किया था डेब्यू

    रेसलिंग की बात की जाए तो मिस्टेरियो इसके दिग्गज हैं। वह लगभग तीन दशक से रेसलिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मिस्टेरियो का जन्म रेसलिंग परिवार में हुआ था और यही कारण है कि उन्होंने बेहद कम उम्र में ही खुद को रेसलिंग की तरफ मोड़ लिया। मात्र 14 साल की उम्र में मिस्टेरियो अपना रेसलिंग डेब्यू कर चुके थे। मिस्टेरियो को पहला बड़ा ब्रेक AAA में मिला जहां उन्होंने अपना नाम बनाया।

    6/6

    बिना मास्क के रेसलिंग करते थे मिस्टेरियो

    मिस्टेरियो के करियर का ज़्यादातर समय मास्क में फाइट करते हुए ही बीता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह बिना मास्क के रेसलिंग करते थे। WCW के अपने समय में मिस्टेरियो को एरिक बिशफ द्वारा मास्क उतारने का आदेश दिया गया था। बिशफ ने इस चीज को बाकयदा स्टोरीलाइन में जगह दी थी। हालांकि, मिस्टेरियो ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उन्हें अपना मास्क उतारना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE: इन पांच सुपरस्टार्स को कभी नहीं हरा सके हैं रैंडी ऑर्टन WWE रेसलमेनिया
    WWE: कंपनी के ये 5 शानदार रियल-लाइफ कपल्स हैं सबसे पावरफुल, जानें WWE रेसलमेनिया
    WWE: जानें, 'किंग ऑफ किंग्स' ट्रिपल एच द्वारा लड़े गए 5 सबसे बेहतरीन मुकाबले WWE रेसलमेनिया
    WWE: स्टोरीलाइन का हिस्सा बने ये 5 महिला और पुरुष सुपरस्टार में था वास्तविक रिलेशनशिप WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रॉक और सीना की तरह हॉलीवुड चले जाना चाहिए WWE
    WWE Money in the Bank: बेली बनीं स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन, जानें शो का पूरा रिजल्ट WWE
    WWE: बीते शुक्रवार दुनिया को अलविदा कहने वाली महिला रेसलर एश्ले के बारे में दिलचस्प बातें WWE
    WWE की पुर्व सुपरस्टार और डिवा सर्च विजेता एश्ले मसारो की हुई मौत WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: इन 5 सुपरस्टार्स को कभी नहीं हरा पाए 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना WWE
    WWE: रिंग में धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां WWE
    WWE: सुपरस्टार्स जो बन चुके हैं दादा, लेकिन शायद ही किसी को होगा भरोसा WWE
    WWE: रिकोशे ने हासिल किया 'मनी इन द बैंक' ब्रीफकेस, देखें टॉप घटनाओं के वीडियो WWE
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023