NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020: इन पांच भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें
    IPL 2020: इन पांच भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें
    खेलकूद

    IPL 2020: इन पांच भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    February 25, 2020 | 01:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2020: इन पांच भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें

    इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण का बिगुल बज गया है। इस बार यह लीग 29 मार्च से 24 मई के बीच खेली जाएगी। इस लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और अब इसका 13वां सीज़न खेला जाएगा। भले ही इस लीग के आगाज़ में अभी एक महीने से ज्यादा का वक्त रह गया है, लेकिन सभी टीमों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आइये जानें इस सीज़न में किन भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों पर सभी की नज़रें रहेंगी।

    रॉय चैलेंजर्स बैंगलोर के नवदीप सैनी

    स्पीड स्टार नवदीप सैनी ने IPL 2019 में अपने दमदार प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोंरी थी। IPL में अपने शानदार प्रदर्शन की बदलौत ही सैनी आज भारतीय टीम का हिस्सा हैं। एक बार फिर सभी को सैनी से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, जैसा उन्होंने पिछले सीज़न में किया था। अगर सैनी IPL 2020 में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें 2020 टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का टिकट भी मिल सकता है।

    चेन्नई सुपर किंग्स के दीपक चहर

    IPL के पिछले सीज़न में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने वाले दीपक चहर ने अपने प्रदर्शन से कई दिग्गजों को प्रभावित किया था। पिछले साल 22 विकेट झटकने वाले चहर नई गेंद को विकेट के दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर माने जाते हैं। अगर चहर IPL 2020 में भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन में तब्दील करने में कामयाब होते हैं, तो उनका 2020 टी-20 विश्व कप खेलना निश्चित हो जाएगा। IPL में चहर के नाम 33 विकेट हैं।

    सनराइज़र्स हैदराबाद के खलील अहमद

    लेफ्ट आर्म तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद IPL 2019 से ठीक पहले भारतीय टीम से बाहर हुए थे। एक समय खलील का 2019 विश्व कप खेलना तय माना जा रहा था। पिछला सीज़न खलील के लिए एक सुहावने सपने की तरह रहा था। IPL 2019 के सिर्फ नौ मैचों में खलील ने 19 विकेट चटकाए थे। अगर खलील IPL 2020 में भी अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखते हैं, तो उनकी भारतीय टीम में वापसी निश्चित है।

    दिल्ली कैपिटल्स के इशांत शर्मा

    भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा ने IPL 2019 से इस लीग में वापसी की थी। इशांत 2016 से लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन IPL 2019 में इशांत ने 13 मैचों में 13 विकेट हासिल किए थे। लाल गेंद को अपने हिसाब से सीम कराने वाले इशांत अगर IPL 2020 में अपनी प्रतिभा के अनुकूल प्रदर्शन करते हैं, तो वह भारत के लिए लिमिटेड ओवर में वापसी कर सकते हैं।

    राजस्थान रॉयल्स के कार्तिक त्यागी

    2020 अंडर-19 विश्व कप के छह मैचों में 11 विकेट चटकाने वाले तेज़ गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी ने विश्वस्तर पर अपने हुनर का लोहा मनवा दिया है। त्यागी की प्रतिभा को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें IPL 2020 की नीलामी में 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब अंडर-19 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह माना जा रहा कि उन्हें IPL 2020 में अधिक मौके मिलेंगे। त्यागी जल्द ही भारतीय टीम में नज़र आ सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    नवदीप सैनी
    खलील अहमद
    कार्तिक त्यागी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020: इन पांच ऑलराउंडर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: इन पांच विकेटकीपर बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें क्रिकेट समाचार
    अब IPL 2020 के बाद खेला जाएगा ऑल स्टार मैच, IPL चेयरमैन ने किया कंफर्म BCCI
    IPL 2020: टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले नहीं खेला जायेगा ऑल स्टार IPL मैच आईपीएल समाचार

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: दूसरे टेस्ट में टीम में ये तीन बदलाव कर सकते हैं विराट कोहली विराट कोहली
    विराट कोहली की कप्तानी में SENA में ऐसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन, जानें आंकड़े विराट कोहली
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: ट्रेंट बोल्ट का खुलासा, इस रणनीति से किया कोहली को आउट विराट कोहली
    न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर का सुझाव, दूसरे टेस्ट में कोहली को करना चाहिए यह बदलाव खेलकूद

    नवदीप सैनी

    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 सीरीज़ में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें क्रिकेट समाचार
    प्रसाद ने इन चार बल्लेबाजों और छह गेंदबाजों को बताया भारत के लिए बेस्ट बैकअप भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर क्रिकेट समाचार
    नवदीप सैनी के फैन हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ी कोच लांस क्लूजनर, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार

    खलील अहमद

    टीम में फिट नहीं हैं खलील अहमद, जल्द सीखना होगा- कृष्णमचारी श्रीकांत भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2020 में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापिस आ सकते हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने खलील अहमद को 5.25 और साकरिया को 4.20 करोड़ में खरीदा IPL नीलामी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: खलील अहमद अस्पताल में भर्ती, नहीं खेल पाएंगे अधिकांश मैच भारतीय क्रिकेट टीम

    कार्तिक त्यागी

    अंडर-19 विश्व कप फाइनल: जानें भारत-बांग्लादेश की संभावित टीमें और पिच रिपोर्ट समेत पूरी जानकारी क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप: कभी उठाता था अनाज की बोरियां, अब भारत को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स के इस गेंदबाज से प्रभावित हुए अगरकर, कहा- भारतीय टीम में आ सकते हैं क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023