NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: ये हैं 2019-20 सेशन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच महिला रेसलर्स
    अगली खबर
    WWE: ये हैं 2019-20 सेशन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच महिला रेसलर्स

    WWE: ये हैं 2019-20 सेशन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच महिला रेसलर्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 13, 2020
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग प्रमोशन कंपनी है और पहले यहां महिला रेसलर्स का उपयोग केवल मॉडल के तौर पर किया जाता था।

    पहले के समय में महिला रेसलर्स से रेसलिंग की बजाय अंग प्रदर्शन कराया जाता था, लेकिन अब समय काफी बदल चुका है।

    आज के समय में WWE में महिला रेसलर्स को ज़्यादा स्क्रीन टाइम के साथ मोटी रकम भी मिल रही है।

    जानें WWE की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली पांच महिला रेसलर्स के नाम।

    #1

    महिला डिवीजन में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली सुपरस्टार

    WWE के महिला डिवीजन का नाम लेते ही सबसे पहला नाम बैकी लिंच का ही लोगों के जेहन में आता है।

    लिंच ने पिछले 2-3 सालों में कड़ी मेहनत और अपनी जिद के दम पर खुद को लगातार साबित किया है और रेसलिंग फैंस के बीच अपनी अच्छी इज्जत बनाई है।

    रॉ विमेंस चैंपियन लिंच को 3.1 मिलियन डॉलर (लगभग 23 करोड़ 61 लाख रूपये) मिलते हैं।

    #2

    खूब कमाई कर रही हैं 'राउडी'

    UFC में अपना जलवा बिखेर चुकीं रोंडी राउज़ी को लाकर WWE ने काफी ज़्यादा सफलता हासिल की थी।

    'राउडी' निकनेम से मशहूर रोंडा का ही कमाल था कि रेसलमेनिया 35 के बिल्डअप के दौरान कंपनी ने लगभग एक महीने तक खूब रोमांच बनाया था।

    फिलहाल कंपनी से दूर चल रहीं रोंडा 2.1 मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़ रूपये) कमा रही हैं।

    रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में रोंडा ने हिस्सा लिया था।

    #3

    लगातार खुद को रोस्टर पर बनाए हुए हैं 'द क्वीन'

    पूर्व महान रेसलर रिक फ्लेयर की बेटी शार्लेट फ्लेयर को 'द क्वीन' के नाम से जाना जाता है।

    शार्लेट की खूबी यह है कि वह महिला होकर भी पुरुषों की तरह हार्ड फाइट करती हैं और अपने मैच से हर रेसलिंग फैन को चौंकाने की क्षमता रखती हैं।

    स्मैकडाउन में लगातार अपना जलवा बिखेरने वाली शार्लेट को 1.1 मिलियन डॉलर (लगभग आठ करोड़ 40 लाख रूपये) मिलते हैं।

    #4

    कंपनी की उभरती हुई सुपरस्टार

    काफी छोटी कद-काठी वाली अलेक्सा ब्लिस के लिए मेन रोस्टर की ऊंचाईयों को छूना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने पांच बार विमेंस चैंपियनशिप बेल्ट को हासिल किया।

    ब्लिस रॉ और स्मैकडाउन दोनों डिविजन के चैंपियनशिप को हासिल कर चुकी हैं और दोनों ही रोस्टर पर अपना राज चला चुकी हैं।

    भले ही फिलहाल के समय में वह टॉप पर नहीं हैं, लेकिन उन्हें 350,000 डॉलर (लगभग दो करोड़ 67 लाख रूपये) मिलते हैं।

    #5

    जापान से आकर WWE में छाने वाली रेसलर

    जापान के छोटे से शहर से WWE आने वाली असुका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

    उनकी क्षमता और रेसलिंग स्किल्स पर कंपनी को कितना भरोसा है इस बात का अंदाजा इसी चीज से लगाया जा सकता है कि एक बार कंपनी ने उन्हें लगभग दो साल तक अजेय बनाए रखा था।

    असुका को भी कंपनी 350,000 डॉलर (लगभग दो करोड़ 67 लाख रूपये) देती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: एंडी बालबर्नी ने जड़ा वनडे करियर का 9वां शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक
    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर

    WWE

    WWE: शॉन माइकल्स द्वारा रेसलिंग में किए गए पांच सबसे खराब काम WWE समरस्लैम
    खली ही नहीं, WWE में इन भारतीय रेसलर्स ने भी मनवाया है अपनी ताकत का लोहा ग्रेट खली
    WWE: लीटा ही हैं कंपनी की सबसे महान महिला रेसलर, जानिए पांच कारण WWE रेसलमेनिया
    जानिए बड़े WWE सुपरस्टार्स से जुड़े कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: द अंडरटेकर के करियर की पांच सबसे बुरी चीजें WWE
    WWE: केन-लीटा से लेकर लीटा-एज़ तक, टीवी पर हो चुकी हैं ये शादियां, देखें वीडियो WWE
    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने दिए रिंग में वापसी के संकेत WWE
    WWE ही नहीं, WCW में भी लेजेंड रह चुके हैं ये महान रेसलर्स WWE

    WWE स्मैकडाउन

    जैवलिन थ्रोवर से बेसबाल खिलाड़ी और अब हैं WWE सुपरस्टार, जानें रिंकू की संघर्ष भरी कहानी WWE
    WWE में बहुत ही कम देखने को मिलते हैं इन तरीकों के मैच WWE
    WWE में रोमन रेंस अभी तक नहीं कर सके हैं ये पांच काम WWE
    WWE: 2019 में सुपरस्टार्स द्वारा तोड़े गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025