Page Loader
इन 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स को साइन कर सकती है AEW

इन 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स को साइन कर सकती है AEW

लेखन Neeraj Pandey
Jun 28, 2019
09:45 pm

क्या है खबर?

कोडी रोड्स और यंग बक्स द्वारा चलाई जा रही ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) धीरे-धीरे रेसलिंग जगत में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। इस कंपनी का पहले इवेंट काफी हिट हुआ था और शो के सभी टिकट बिक गए थे। कंपनी के अगले इवेंट के भी हिट होने की पूरी संभावना है। जबसे AEW आया है WWE के कई वर्तमान और पूर्व सुपरस्टार्स ने वहां जाने की इच्छा जताई है। जानें कौन से सुपरस्टार्स AEW जा सकते हैं।

परिचय

क्या है AEW और उसकी अब तक की बड़ी साइनिंग्स?

1 जनवरी, 2019 को कोडी रोड्स और यंग बक्स ने घोषणा की थी कि वे टोनी खान के साथ मिलकर AEW को लॉन्च कर रहे हैं। रोस्टर लॉन्च होने के बाद पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस जेरिको और केनी ओमेगा को साइन किया गया था। इसके बाद AEW ने पूर्व WWE सुपरस्टार और शील्ड मेंबर डीन एंब्रोज़ के रूप में अपनी सबसे बड़ी साइनिंग की। WWE के ही टॉय डिलिन्गर को भी AEW साइन कर चुकी है।

सीएम पंक

क्या AEW जाएंगे पंक?

सीएम पंक ने WWE में शानदार काम किया था, लेकिन 2014 में उन्होंने विवादित तरीके से कंपनी छोड़ दी थी। उसी समय पंक ने रेसलिंग को भी अलविदा कह दिया था। पंक ने हाल ही मेें UFC में भाग्य आजमाने की कोशिश की थी, लेकिन वह बुरी तरह फेल हुए थे। AEW को बड़े नाम वाला रेसलर चाहिए और पंक उनके लिए एकदम फिट साबित होंगे। 2020 तक शायद हम पंक को AEW के लिए रेसलिंग करता देखें।

वेड बारेट

AEW जा सकते हैं पूर्व द नेक्सस लीडर

वेड बारेट को WWE में कभी भी उनकी फिजिक के हिसाब से काम नहीं मिला औौर वह हमेशा लोवर कार्ड रेसलर ही रहे। WWE में उनके यादगार लम्हों में केवल उनका नेक्सस लीडर बनना और जॉन सीना के खिलाफ फ्यूड ही शामिल है। फिलहाल 38 साल के हो चुके बारेट हाल ही में लूचा अंडरग्राउंड पर दिखे थे जिसके बाद उनके रेसलिंग में वापस आने के संकेत मिले हैं। AEW अगले साल तक उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है।

बिग कैश

WWE ने किया था रिलीज क्या AEW करेगी साइन?

बिग कैश ने WWE में डेनियल ब्रायन और बिग शो जैसे रेसलर्स के साथ फ्यूड किया है और सात फीट लंबे रेसलर का फिजिक भी शानदार है। पिछले साल WWE ने उन्हें खराब व्यवहार का हवाला देते हुए कंपनी से रिलीज कर दिया था। कैश मात्र 32 साल के हैं और WWE के पास फिलहाल स्टार पावर नहीं है तो ऐसे में इस लंबे-चौड़े रेसलर को साइन करना उनके लिए फायदेमंद होगा।

हिडेओ इतेमी

WWE में मौका नहीं मिलने के बाद क्या AEW जाना चाहेेंगे इतेमी

हिडेओ इतेमी ने जापान में खूब नाम कमाया था और उसी कारण WWE उन्हें लेकर आई थी। हालांकि, WWE में उन्हें पहले 3 साल तक NXT में रखा गया और फिर 205 लाइव भेज दिया गया। मौका नहीं दिए जाने से निराश इतेमी ने 2019 में खुद को रिलीज करने की मांग कर दी। इतेमी के स्किल को देखते हुए वह किसी भी रोस्टर के लिए प्लस प्वाइंट साबित हो सकते हैं और AEW को उसी की जरूरत है।

एंजो अमोरे

बड़ा जुआ खेलना पसंद करेगी AEW?

एंजो अमोरे ने WWE में दो बार क्रूजरवेच चैंपियनशिप जीती थी और माइक पर उनका काम बेहद शानदार था। हालांकि, 2017 में उनके ऊपर रेप का आरोप लगा जिसके बाद कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया। उनके पिछले रिकॉर्ड को यदि छोड़ दिया तो एक रेसलर के रूप में वह शानदार हैं। फिलहाल AEW खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहा है तो वह एमोरे को लेकर जुआ खेल सकती है।