
फुटबॉल जगत के ये दिग्गज खिलाड़ी खा चुके हैं जेल की हवा, जानिए कारण
क्या है खबर?
ब्राज़ील के स्टार फुटबॉलर नेमार पर हाल ही में एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है जिसके जवाब में नेमार ने एक वीडियो पोस्ट किया है।
नेमार ने कहा है कि उन्होंने महिला के साथ रेप नहीं किया बल्कि वह महिला उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है।
फुटबॉलर्स अक्सर अपराध में फंसते रहे हैं।
जानें, ऐसे ही 5 फुटबॉलर्स के नाम जिन्होंने अपराध किए और उसके कारण उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी।
चैड एवांस
रेप के आरोप में काटी 2.5 साल जेल, बाद में साबित हए निर्दोष
मैनचेस्टर सिटी के साथ करियर शुरु करने वाले वेल्श के स्ट्राइकर चैड एवांस पर अप्रैल 2012 में रेप का आरोप लगा था।
आरोप लगने के बाद उन्होंने 2.5 साल जेल में बिताया और फिर उनका केस दोबारा ट्रॉयल पर गया।
दोबारा ट्रॉयल में पता चला कि उन पर लगा आरोप झूठा था और अक्टूबर 2016 में उन्हें निर्दोष पाया गया।
एवांस ने इसके बाद चेस्टरफील्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और फुटबॉल के मैदान पर वापसी की।
एडम जॉनसन
15 साल की लड़की से सेक्स के लिए हुई 6 साल की जेल
इंग्लैंड के लिए अंडर-19, अंडर-21 और सीनियर लेवल पर भी 12 मुकाबले खेल चुके जॉनसन ने मैनचेस्टर सिटी और वाटफोर्ड जैसे क्लबों के लिए भी खेला था।
मार्च 2015 में उन्हें 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ सेक्स करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मार्च 2016 में उन पर लगे आरोप सिद्ध हो गए और उन्हें छह साल की जेल हो गई।
आधी सजा पूरी होने के बाद उन्हें इसी साल मार्च में रिलीज किया गया है।
ग्राहम रिक्स
नाबालिग लड़की के साथ सेक्स के लिए हुई 12 महीने की जेल
ग्राहम रिक्स ने 1975 से लेकर 1988 तक आर्सनल के लिए 351 मुकाबले खेले थे। 1995 में वह चेल्सी चले आए।
1999 में रिक्स को 16 साल से कम उम्र की लड़की के साथ सेक्स करने के लिए 12 महीने जेल की सजा सुनाई गई।
रिक्स को 6 महीने की सजा पूरी करने के बाद छोड़ दिया गया और बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह लड़की 16 साल से कम उम्र की थी।
फैबियो कैन्नावारो
2006 के 'बैलन डे ऑर' विजेता को हुई 10 महीने की जेल
फैबियो कैैन्नावारो को उनके जेनरेशन का सबसे बेहतरीन डिफेंडर माना जाता था और उन्होंने 2006 में 'बैलन डे ऑर' जीता था।
2015 में इटैलियन खिलाड़ी को परेशानी झेलनी पड़ी, जब उन्हें टैक्स चोरी करने के कारण 10 महीने जेल की सजा सुनाई गई।
पूर्व यूवेंटस और रियल मैड्रिड डिफेंडर पर उनकी कंपनी के जरिए 10 लाख यूरो का टैक्स चोरी करने का आरोप था। जेल के अलावा उनकी 10 लाख यूरो की संपत्ति भी जब्त की गई थी।
ब्रूनो फर्नांडेस डी सूजा
गर्लफ्रेंड को किडनैप करके की हत्या, 22 साल की हुई जेल
फ्लामेंगो के पूर्व गोलकीपर ने सबसे जघन्य अपराध किया। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को पहले किडनैप किया फिर उसकी हत्या कर दी।
इस जघन्य अपराध के लिए उन्हें 22 साल जेल की सजा सुनाई गई। ब्रूनो ने हत्या करने के बाद लाश को अपने पालतू जानवर को खिला दिया था।
एलिज़ा नामक महिला ने ब्रूनो से चाइल्ड सपोर्ट की मांग की थी और शायद इसी कारण उन्होंने हत्या का कदम उठाया।