Page Loader
WWE: जानिए उन 5 महिला रेसलर्स के नाम जिन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में भी किया है काम

WWE: जानिए उन 5 महिला रेसलर्स के नाम जिन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में भी किया है काम

लेखन Neeraj Pandey
Jan 12, 2019
06:10 pm

क्या है खबर?

यह बात सभी को पता है कि पिछले समय में WWE अपनी महिला रेसलर्स को प्लेब्वॉय के लिए फोटोशूट कराने की इजाजत देता था। इसके अलावा एक दौर ऐसा आया जब कंपनी ने अपनी महिला रेसलर्स पर मशहूर न्यूड मैगज़ीन जाने के लिए दबाव भी बनाया। कई महिला सुपरस्टार्स ने प्लेब्वॉय में फोटोशूट के अलावा सॉफ्टकोर एडल्ट फिल्मों में भी काम किया है। जानिए उन 5 महिला सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में काम किया है।

मिकी जेम्स

न्यूड फोटोशूट करा चुकी हैं पूर्व विमेंस चैंपियन

WWE की पूर्व डिवाज और विमेंस चैंपियन मिकी जेम्स कंपनी में आने से पहले एडल्ट इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। 2005 में अपना WWE डेब्यू करने से पहले उन्होंने नॉटी नेबर्स और लेग शो के अलावा कुछ अन्य बड़े एडल्ट मैगजीन्स के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। कंपनी उन्हें साइन करने से पहले उनके बैकग्राउंड को लेकर काफी चिंतित थी और मिकी के लिए यह सौभाग्य की बात रही कि उन्हें चैंपियन बनने का मौका दिया गया।

क्रिस्टी हेम्मे

डिवा सर्च जीतने वाली पहली महिला रेसलर

हेम्मे WWE के डिवा सर्च प्रोग्राम की खोज थीं और इस प्रोग्राम को जीतने वाली पहली महिला रेसलर भी थीं। हालांकि WWE में उनका करियर ज़्यादा सफल नहीं हो सका और उन्होंने TNA का रुख अख्तियार कर लिया। TNA जाकर वह अपने रेसलिंग के लिए काफी मशहूर हुईं लेकिन इससे ज़्यादा वह 2005 में प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटोशूट कराकर मशहूर हुई थीं। हालांकि उनका प्लेब्वॉय एडिशन ज़्यादा मशहूर नहीं हो पाया था।

एमी वेबर

एडल्ट फिल्मों में किया था काम लेकिन WWE में सफल नहीं हुईं

वेबर ने WWE के साथ काफी कम समय बिताया था। 2004 में रॉ डिवा सर्च प्रोग्राम हारने के बावजूद उन्हें WWE ने साइन किया था। WWE में वेबर को केवल एक मैच लड़ने का मौका मिला था और बाद में उन्होंने कपंनी छोड़ भी दी थी। कंपनी छोड़ने के वक्त उन्होंने भुगतान को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। अपने रेसलिंग करियर के शुरु होने से पहले उन्होंने कुछ सॉफ्टकोर एडल्ट फिल्मों में भी काम किया था।

कैंडिस मिशेल

WWE छोड़ने के बाद कई सॉफ्टकोर एडल्ट फिल्मों में काम किया

कैंडिस मिशेल का WWE करियर छोटा था लेकिन वह काफी सफल रही थीं। डिवा सर्च प्रोग्राम प्रतिभागी होने के बाद विमेंस चैंपियनशिप जीतने वाली कैंडिस पहली महिला रेसलर हैं। WWE में अपने समय में उन्होंने अन्य महिला रेसलर्स की तरह 2006 में प्लेब्वॉय मैगज़ीन के लिए फोटोशूट करवाया था। हालांकि मैगज़ीन वाली बात तो काफी लोगों को पता होगी लेकिन WWE छोड़ने के बाद उन्होंने कई सारी एडल्ट फिल्मों में भी काम किया है।

लिज़्ज़ी बोर्डेन

खुद की एडल्ट एंटरटेनमेंट कंपनी चला रही हैं

लिज़्ज़ी बोर्डेन वर्तमान समय में अपने पति रॉब ब्लैक के साथ मिलकर एक्स्ट्रीम एसोसिएट्स नामक एडल्ट एंटरटेनमेंट कंपनी चला रही हैं। उन्हें सनी और मेजर गन्स जैसी रेसलर्स के साथ फ्यूड करने के लिए जाना जाता है। अपना रेसलिंग करियर खत्म होते ही लिज़्ज़ी ने एडल्ट इंडस्ट्री का रुख अख्तियार कर लिया था। 2009 में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था जो कि सारी हदों को पार कर चुकी थी।