LOADING...
WWE: वर्तमान समय की 5 महिला रेसलर्स जो शायद कभी भी शादी नहीं करेंगी

WWE: वर्तमान समय की 5 महिला रेसलर्स जो शायद कभी भी शादी नहीं करेंगी

लेखन Neeraj Pandey
Mar 30, 2019
01:01 pm

क्या है खबर?

WWE ने महिला डिवीजन पर काफी ध्यान दिया है, लेकिन कई बार देखने को मिला है कि शादी करने के बाद महिला रेसलर्स ने रिंग को अलविदा कह दिया है। हालांकि, फिलहाल के समय में ऐसा होने की उम्मीद बेहद कम लग रही है क्योंकि अब महिला रेसलर्स रिंग को अलविदा कहने की बजाय शादी को ही अलविदा कह रही हैं। एक नजर वर्तमान समय की उन 5 महिला रेसलर्स पर जो शायद ही शादी करने वाली हैं।

निक्की क्रॉस

NXT की वाइल्ड रेसलर

निक्की क्रॉस काफी अलग करैक्टर हैं और वह खुद को काफी वाइल्ड दिखाने की कोशिश करती हैं। NXT पर अपना जलवा बिखेर चुकीं निक्की को अब मेन रोस्टर पर भी मौके दिए जाने लगे हैं और वह यहां भी सफल रही हैं। हालांकि, निक्की के मन में शादी का ख्याल दूर-दूर तक नहीं आ रहा है। NXT से लेकर मेन रोस्टर तक पुरुषों से भरी कंपनी में भी निक्की ने किसी रिलेेशन में आना उचित नहीं समझा।

पेज़

कंंपनी छोड़ चुकीं शानदार रेसलर

पेज़ शानदार महिला रेसलर हैं और वह काफी ज़्यादा खूबसूरत भी हैं। मेन रोस्टर पर उन्होंने काफी सफलता हासिल की थी और उनके जीवन पर हाल ही में एक फिल्म भी आई है। पूर्व WWE सुपरस्टार अल्बर्टो डेल रियो के साथ पेज़ का रिलेशन था, लेकिन एक बार ये रिश्ता टूटा तो फिर शायद पेज़ का इन सब चीजों से मन ही हट गया। फिलहाल पेज़ सिंगल हैं और निकट भविष्य में उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है।

Advertisement

रूबी रॉयट

रॉयट स्क्वॉड की लीडर

मेन रोस्टर पर रूबी रॉयट को लाकर WWE ने बेहद शानदार काम किया है। रूबी वाकई में शानदार रेसलर हैं और वह लगातार खुद में सुधार लाना चाहती हैं। रॉयट स्क्वॉड की लीडर रूबी कभी अफेयर में नहीं पड़ीं और खुद की सिंगल लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। शायद वह किसी बंधन में नहीं बंधना चाहती हैं और अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती हैं इसी कारण वह शादी से काफी दूर हैं।

Advertisement

कार्मेला

लगातार सफलता हासिल कर रही रेसलर

कार्मेला के लिए 2017 शानदार साल रहा था जब उन्होंने मनी इन द बैंक का ब्रीफकेस जीता था। इसके बाद से वह लगातार मेन रोस्टर पर बनी हुई हैं। कार्मेला और बिग कैश का रिलेशन लंबे समय तक नहीं चल सका क्योंकि कार्मेला के हिसाब से यह सही नहीं था। फिलहाल कार्मेला सिंगल हैं और वह शादी करने की बजाय अपने WWE करियर पर ध्यान देना ज़्यादा उचित समझती हैं।

असुका

स्मैकडाउन की टॉप रेसलर

असुका ने मेन रोस्टर पर दिखा दिया है कि उनका मुकबला करने के लिए कोई भी महिला रेसलर तैयार नहीं है। हालांकि, काफी सुंदर और क्यूट लगने वाली असुका रिलेशन में पड़ने के बारे मेंम सोचती ही नहीं हैं। वह जिस तरह की हैं उससे नहीं लगता कि वह कभी भी शादी करने के बारे में सोचेंगी। वह केवल खुद को एक रेसलर के तौर पर सुधारने पर ही ध्यान लगा रही हैं।

Advertisement