NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE में आने से पहले मॉडलिंग में जलवा बिखेरती थीं ये महिला रेसलर्स
    खेलकूद

    WWE में आने से पहले मॉडलिंग में जलवा बिखेरती थीं ये महिला रेसलर्स

    WWE में आने से पहले मॉडलिंग में जलवा बिखेरती थीं ये महिला रेसलर्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 04, 2019, 08:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE में आने से पहले मॉडलिंग में जलवा बिखेरती थीं ये महिला रेसलर्स

    पहले के समय में WWE में महिला रेसलर बनने के लिए हर महिला को मॉडलिंग बैकग्राउंड से आना ही पड़ता था। बहुत सी ऐसी महिला रेसलर्स रही हैं जिनका WWE में आने से पहले ठीक-ठाक मॉडलिंग करियर रहा था। WWE ने पिछले एक दशक में कई मॉडल्स को रेसलिंग के लिए साइन किया है और इसका ज़्यादातर हिस्सा उन्होंने डिवा सर्च के दौरान किया था। 5 महिला रेसलर्स जिनका मॉडलिंग में अच्छा करियर रहा था।

    2004 में जीती थी मॉडलिंग प्रतियोगिता, 2006 में पहुंची WWE

    रोजा मेंडेस के बिना किसी WWE डिवा के बारे में सोच पाना काफी मुश्किल है। 2006 के डिवा सर्च में कंपनी के साथ आने वाली रोजा एक दशक से ज़्यादा के समय तक कंपनी के साथ रही हैं। रेसलिंग करियर के अलावा उन्होंने 2004 में लैटिन अमेरिका मॉडलिंग कॉन्टेस्ट भी जीता था। उनके मॉडलिंग करियर का WWE करियर पर काफी गहरा असर पड़ा था।

    मॉडल के तौर पर आईं रेसलिंग लेजेंड के तौर पर गईं

    बार्बी बैंक्स के नाम से मशहूर केली केली ने 2005 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। रेसलिंग फैंस के लिए यह काफी चौंकाने वाली थी कि एक मॉडल को साइन करके WWE क्या कर सकती है। हालांकि, 2007 में रेसलिंग सीन में आने वाली केली केली ने WWE में कई यादगार मुकाबले लड़े हैं। 2011 में बेथ फीनिक्स के खिलाफ लड़े गए उनके मुकाबले रेसलिंग फैंस को कभी नहीं भूलने वाले हैं।

    मॉडल से खुद को बनाया रेसलर

    2004 में जब कैंडिस मिशेल ने डिवा कॉन्टेस्ट सर्च में हिस्सा लिया था तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वह एक रेसलर के रूप में सफल हो पाएंगी। शुरुआत में वह केवल इसीलिए मशहूर थीं कि उनके पास एक शानदार मॉडल वाला फिगर था। हालांकि, अपने कठिन मेहनत के दम पर उन्होंने खुद को एक सफल रेसलर बनाया। 2009 में चोट के कारण उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया गया था।

    रेसलिंग से पहले मॉडलिंग करती थीं बेला ट्विंस

    2007 में जब बेला ट्विंस को साइन किया गया था तो वे केवल उभरती हुई मॉडल्स थीं। WWE के पहले उनके द्वारा की गई मॉडलिंग बेहद गुप्त थी और बेहद कम ही लोगों को पता है कि उन्होंनेे किस तरह की मॉडलिंग की थी। हालांकि, WWE में आने के बाद उन्होंने खुद को रेसलर बनाने के लिए काफी मेहनत की और वे इसमें सफल भी रहीं। जुड़वा होने का फायदा भी निकी और ब्री बेला को मिला।

    मॉडलिंग करती थीं पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन

    अलेक्सा ब्लिस ने NXT से आने के बाद मेन रोस्टर पर काफी तेजी के साथ सफलता हासिल की है। हालांकि, बेहद कम लोगों को पता होगा कि ब्लिस ने WWE में आने के पहले काफी ज़्यादा मॉडलिंग की थी और वह स्पोर्ट्स फिटनेस मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराती थीं। मेन रोस्टर पर आने के बाद उन्होंने स्मैकडाउन और रॉ दोनों में सफलता हासिल की है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन WWE समरस्लैम
    विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच विंस मैकमैहन
    राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन दिल्ली
    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा अक्षय कुमार

    WWE रेसलमेनिया

    पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत WWE
    तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स WWE
    WWE में दिखेंगी 'द रॉक' की बेटी, पिता बोले- मुझे अपनी बेटी पर गर्व है WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: 'द रॉक' की बेटी की एंट्री, पहले धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां WWE
    WWE द्वारा रिलीज़ किए गए ये रेसलर्स बन सकते हैं सुपरस्टार्स WWE
    WWE: निक्की बेला का बड़ा खुलासा, कहा- दो बार हुआ था रेप WWE
    पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023