NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE के वो 5 फैक्ट जिनको जानकर चौंक जायेंगे आप
    अगली खबर
    WWE के वो 5 फैक्ट जिनको जानकर चौंक जायेंगे आप

    WWE के वो 5 फैक्ट जिनको जानकर चौंक जायेंगे आप

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 07, 2019
    04:07 pm

    क्या है खबर?

    WWE वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़ा और मशहूर रेसलिंग प्रमोशन है। हर प्रोफेशनल रेसलर का सपना WWE में जाने का होता है।

    कंपनी के फैंस पूरी दुनिया में फैले हैं, लेकिन इनके बीच कंपनी की बहुत सारी चीजों को लेकर अफवाहों का माहौल बना हुआ है।

    हालांकि, कंपनी को काफी करीब से फॉलो करने वालों के लिए भी कुछ फैक्ट ऐसे हैं जो शायद ही उन्हें पता होंगे।

    जानिए ऐसे ही 5 फैक्ट जो आपको चौंका सकते हैं।

    शॉन माइकल्स

    मिस्टर रेसलमेनिया के नाम हैं सबसे ज़्यादा रेसलमेनिया हार

    शॉन माइकल्स को मिस्टर रेसलमेनिया के नाम से जाना जाता है और ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने सबसे बड़े स्टेज के रिंग में 17 बार कदम रखा है।

    हालांकि, उनके नाम रेसलमेनिया पर सबसे ज़्यादा हार भी दर्ज हैं।

    माइकल्स को 17 में से केवल छह बार ही जीत नसीब हुई है और 11 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि उन्होंने बेहद शानदार मुकाबले लड़े हैं।

    स्टोन कोल्ड

    कभी नहीं टूटा था स्टोन कोल्ड का गला

    पिछले 20 साल के ज़्यादा के समय से WWE यूनिवर्स इस बात पर भरोसा करके बैठा है कि समरस्लैम 1997 पर ओवेन हार्ट के पाइलड्राइवर के बाद स्टोन कोल्ड का गला टूट गया था।

    हालांकि, खुद स्टोन कोल्ड ने क्रिस जेरिको के पोडकास्ट पर खुलासा किया था कि उनका गला नहीं टूटा बल्कि उन्हें अस्थायी लकवा मार गया था।

    स्टोन कोल्ड के मुताबिक उन्हें गले में कुछ खास दिक्कत नहीं है, लेकिन कभी-कभार दर्द उभर आता है।

    स्मैकडाउन

    डिवाज स्पेशल के रूप में हुई थी स्मैकडाउन की शुरुआत

    स्मैकडाउन लाइव फिलहाल के समय में WWE का काफी सफल ब्रांड बन चुका है, लेकिन क्या आपको पता है इसकी शुरुआत कैसे हुई थी?

    ब्लू ब्रांड को खाली महिला रेसलर्स के शो के रूप में शुरु किया गया था और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण उस समय काफी मशहूर हो रही महिला रेसलर सेबल थीं।

    हालांकि, बाद में यह रॉ की तरह कम्प्लीट शो बन गया, लेकिन यदि केवल महिला रेसलर्स वाला शो रहता तो शायद काफी मशहूर होता।

    रॉयल रंबल

    रॉयल रंबल के खिलाफ थे विंस मैकमैहन

    रॉयल रंबल एक ऐसा पे-पर-व्यू है जिसका इंतजार हर साल WWE फैंस को रहता है। यह कंपनी का सबसे सफल इवेंट बन चुका है।

    हालांकि, WWE के सर्वेसर्वा विंस मैकमैहन रॉयल रंबल शुरु करने के पक्ष में नहीं थे। रंबल का आइडिया हाल ऑफ फेमर पैट पैटर्सन ने विंस को दिया था।

    विंस उनके आइडिया से सहमत नहीं थे लेकिन NBC के एक्सीक्यूटिव डिक एबर्सल को यह आइडिया काफी पसंद आया और रॉयल रंबल की शुरुआत हुई।

    अंडरटेकर

    रेसलमेनिया पर लगातार सबसे ज़्यादा मुकाबले लड़ चुके हैं अंडरटेकर

    अंडरटेकर ने रेसलमेनिया पर जो हासिल किया है उसके करीब भी कोई अन्य रेसलर नहीं पहुंच सका है। डेडमैन ने रेसलमेनिया को अपना साम्राज्य बना लिया था।

    हालांकि, रेसलमेनिया पर 30 पर उनका अजेय क्रम टूटा जब उन्हें ब्रॉक लेसनर के खिलाफ रेसलमेनिया पर पहली हार मिली।

    लेकिन इसके बावजूद अंडरटेकर के नाम एक रिकॉर्ड अभी तक दर्ज है। 2001 से लेकर 2016 तक अंडरटेकर ने लगातार 16 साल तक रेसलमेनिया पर फाइट की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल
    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु

    WWE

    WWE: जानें उन महिला रेसलर्स के नाम जो अपने बिजनेस से करती हैं ढेर सारी कमाई WWE समरस्लैम
    WWE: मंगलवार को स्मैकडाउन लाइव पर हुई ये पांच बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE समरस्लैम
    WWE: 'द रॉक' के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे WWE समरस्लैम
    WWE रॉयल रंबल: जानें कौन किससे लड़ेगा और कौन से टाइटल्स के लिए होगी फाइट WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    जानिए उन 5 रेसलर्स के नाम जिनकी निर्ममता के साथ हत्या की गई थी WWE
    WWE: रेसलिंग के अलावा, खुद के बिजनेस के जरिए कमाई करते हैं ये रेसलर्स WWE
    भारत में खोला जाएगा WWE का परफॉर्मेंस सेंटर- ट्रिपल एच WWE
    WWE: जानिए उन 5 रेसलर्स के नाम जिनका रिकॉर्ड तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: यूट्यूब पर छाए हैं ये सुपरस्टार्स, जाने रेसलर्स के टॉप-5 यूट्यूब चैनल्स के बारे में WWE
    WWE: जब रेसलर्स को लगी घातक चोट और रिंग में ही तुड़वा बैठे अपने दांत WWE
    WWE: वर्तमान समय में एक्टिव 5 रेसलर जिनकी बॉडी है सबसे बेहतरीन WWE
    WWE: जानिए उन 5 महिला रेसलर्स के नाम जिन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में भी किया है काम WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025