NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: विवादित रहे हैं जॉन सीना, पढ़ें सीना के साथ जुड़े 5 सबसे बड़े विवाद
    WWE: विवादित रहे हैं जॉन सीना, पढ़ें सीना के साथ जुड़े 5 सबसे बड़े विवाद
    खेलकूद

    WWE: विवादित रहे हैं जॉन सीना, पढ़ें सीना के साथ जुड़े 5 सबसे बड़े विवाद

    लेखन Neeraj Pandey
    February 01, 2019 | 04:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE: विवादित रहे हैं जॉन सीना, पढ़ें सीना के साथ जुड़े 5 सबसे बड़े विवाद

    जॉन सीना को WWE का बच्चों के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय सुपरस्टार माना जाता है और यही वजह है कि उन्होंने अपनी इस इमेज को बनाए रखने के लिए सुपरस्टार बनने के बाद से कभी भी हील करैक्टर नहीं किया है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि उनका करियर विवादों से बचा हुआ है और उनके साथ कुछ ऐसे विवाद जुड़े हैं जिन्हें वह कभी नहीं चाहेंगे कि बच्चों को पता लगे। जाने सीना की सबसे विवादित चीजें।

    नियम तोड़ चुके हैं सीना

    WWE ने पाइलड्राइवर मूव का इस्तेमाल करने पर बैन लगा रखा है लेकिन 2013 में जॉन सीना और सीएम पंक ने इस मूव का इस्तेमाल किया था। दोनों रेसलर इस मूव का इस्तेमाल नहीं करके युवा रेसलर्स के सामने नियमों का पालन करने का उदाहरण पेश कर सकते थे लेकिन उन्होंने खुद नियम तोड़ा। 2012 में एक्सट्रीम रूल्स पर ब्राक लेसनर के खिलाफ जॉन सीना ने खुद को खून से लथपथ किया था जबकि WWE खून को भूल चुका है।

    लेसनर के खिलाफ हार के बाद दिया विवादित प्रोमो

    2012 एक्सट्रीम रूल्स पर सीना ने ब्राक लेसनर के खिलाफ मैच में क्रिम्सन मॉस्क पहना था और उन्होंने आगे विवाद को और आगे बढ़ाने का काम किया था। उन्होंने लेसनर के रिंग से दूर जाने का इंतजार किया और फिर माइक्रोफोन लेकर कहा कि उनके ऊपर लंबी छुट्टी लेने का दबाव बनाया जा रहा था और अब वह यही कर रहे हैं। लेसनर को लगा कि सीना अपनी हार को छिपाने के लिए यह सब बोल रहे हैं।

    खूब विवादित रहा "John Cena Sucks" का शोर

    WWE फैंस हर समय सीना को हीरो के रूप में देखकर थक चुके थे और पांच साल पहले उन्होंने सीना को बू करने का निर्णय लिया। जब भी सीना की म्यूजिक बजती फैंस एक सुर में "John Cena Sucks" चिल्लाने लगते थे। WWE काफी चिंतित थी कि उनके बेबीफेस हीरो को फैंस पसंद नहीं कर रहे हैं और उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था। बाद में निर्णय लिया कि इन चीजों को शामिल करके उन्हें शानदार रेसलर घोषित किया जाएगा।

    लोगों को लगता है कि सीना ने निक्की बेला को पुश दिलाया

    WWE मे यह बात चली थी कि इसके शो टोटल डिवाज को पूरी तरह निक्की बेला पर केंद्रित कर दिया गया। इसके पीछे लोगों का कहना था कि जॉन सीना की वजह से ही निकी को इतनी सहूलियत दी जा रही है। मारिया केनलिस ने आरोप लगाया था कि बेला ट्विंस ने सीना का जोर दिखाकर उनका करियर आगे नहीं जाने दिया। एजे ली ने रिंग में बेला ट्विंस से कहा था कि टैलेंट सेक्सुअली नहीं भेजा जा सकता है।

    व्यक्तिगत जीवन में रहे हैं काफी विवाद

    2009 में सीना और मिकी जेम्स का तगड़ा अफेयर था लेकिन बाद में सीना ने दावा किया था कि उन्होंने अपने बचपन के प्यार एलिजाबेथ हुबरडू से विवाह कर लिया है। तो क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड के पीठ पीछे मिकी जेम्स के साथ अफेयर कर रहे थे? इसके अलावा उनकी बचपन की गर्लफ्रेंड के साथ भी उनकी शादी ज़्यादा दिन तक नहीं चल सकी और कुछ सालों में ही दोनों का तलाक हो गया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    WWE
    WWE स्मैकडाउन
    जॉन सीना

    WWE

    WWE: इंस्टाग्राम पर होता है अलग अंदाज, जानिए सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स वाली महिला रेसलर्स के नाम WWE रेसलमेनिया
    WWE: जब स्क्रिप्ट से बाहर गए रेसलर्स, जानिए टॉप-5 चीजें जो बिना स्क्रिप्ट हुई WWE रेसलमेनिया
    बड़े रेसलर ने दी WWE छोड़ने की धमकी, रेसलमेनिया के बाद छोड़ सकते हैं कंपनी WWE रेसलमेनिया
    WWE: स्मैकडाउन लाइव पर हुई ये बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE रेसलमेनिया

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: महिला रेसलर्स के लिए हैं कठिन नियम, जानें क्या-क्या करना पड़ता है रेसलर्स को WWE
    WWE: बैकी लिंच ने दिया खतरनाक महिला रेसलर को चैलेंज, रेसलमेनिया पर होगा जोरदार मुकाबला WWE
    WWE: बीती रात रॉ पर हुई ये बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    WWE रॉयल रंबल 2019: पुरुष रॉयल रंबल मैच में रेसलर्स से भिड़ने पहुंची महिला रेसलर WWE

    जॉन सीना

    WWE: चोट से जूझ रहे हैं सीना, रॉयल रंबल में भाग लेने पर बना संशय WWE
    WWE: वर्तमान समय में एक्टिव 5 रेसलर जिनकी बॉडी है सबसे बेहतरीन WWE
    WWE: जॉन सीना ने की बड़ी घोषणा, मंडे नाइट रॉ पर दिया दमदार प्रोमो, देखे वीडियो WWE
    WWE: जानिए उन सुपरस्टार्स के नाम, जो जॉन सीना से करते हैं नफरत WWE
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023