#Opinion: ये रहे प्रीमियर लीग साइड चेल्सी के इतिहास के 5 बेस्ट खिलाड़ी
क्या है खबर?
प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी 100 साल से ज़्यादा पुरानी हो चुकी है। क्लब प्रीमियर लीग की सफल क्लबों में से एक है।
हालांकि मैनचेस्टर यूनाइटेड, लिवरपूल और आर्सनल से तुलना करने तो क्लब के पास खिताब कम हैं।
लेकिन फिर भी क्लब इतिहास में कई शानदार खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने लगातार अपने प्रदर्शन से फुटबॉल फैंस को खुश किया है।
जानिए चेल्सी के इतिहास के 5 बेस्ट खिलाड़ी और उनके प्रदर्शन के बारे में।
रॉन हैरिस
क्लब के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी
1961 में चेल्सी के लिए अपना डेब्यू करने वाले रॉन को उनके जमाने के सबसे मजबूत डिफेंडर के रूप में जाना जाता है।
रॉन ने लगभग 20 साल का समय चेल्सी के साथ बिताया था क्लब के लिए रिकॉर्ड 795 मुकाबले भी खेले थे।
1960 और 70 के दशक में रॉन ने चेल्सी को तीन मेजर खिताब जीतने में मदद की थी। वह क्लब के लिए FA कप में सबसे ज़्यादा 64 अपिएरेंस करने वाले खिलाड़ी भी हैं।
पीटर बोनेट्टी
क्लब के सबसे सफल गोलकीपर
बोनेट्टी को उनके शानदार हैंडलिंग, तेज रिफलेक्स और बढ़िया खेल की समझ के लिए जाना जाता था और वह क्लब इतिहास के सबसे सफल गोलकीपर भी हैं।
वह ऐसे गोलकीपर्स में से एक थे जो केवल एक हाथ से गेंद को उतनी दूर तक फेंक सकते थे जितना कोई पैर से मारकर गेंद को दूर पहुंचाए।
छह मेजर खिताब जीतने वाले पीटर क्लब के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा (729) मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
फ्रैंक लैंपार्ड
क्लब के ऑल टाइम टॉप स्कोरर
चेल्सी के लिए 13 साल तक खेलने वाले लैंपार्ड क्लब के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।
2001 में चेल्सी के लिए अपना डेब्यू करने वाले लैंपार्ड ने कुल 648 मुकाबलों में 211 गोल दागे थे।
लैंपार्ड ने चेल्सी के साथ कुल 12 मेजर खिताब जीते थे जिनमें चैंपियन्स लीग और यूरोपा लीग भी शामिल हैं।
इसके अलावा लैंपार्ड ने तीन प्रीमियर लीग और तीन FA कप खिताब भी जीते थे।
जियानफ्रैंको ज़ोला
क्लब के बेहतरीन फारवर्ड
इटली के जियानफ्रैंको ज़ोला ने चेल्सी के लिए 311 मुकाबलों में 81 गोल दागे थे। 1996 में चेल्सी आने वाले ज़ोला ने क्लब के साथ सात साल का समय बिताया था।
चेल्सी के अपने करियर में उन्होंने कुल छह मेजर खिताब भी जीते थे। अपने पहले सीजन में ही उन्होंने फुटबॉल राइटर्स प्लेयर ऑफ द ईयर का भी अवार्ड जीता था।
2003 में ज़ोला को चेल्सी इतिहास का बेस्ट प्लेयर भी घोषित किया गया था।
जॉन टेरी
चेल्सी के कैप्टन ग्रेट
टेरी अपने शुरुआती दिनों में ही चेल्सी के साथ जुड़ गए थे और उन्हें 1998 में सीनियर टीम डेब्यू करने का मौका मिला था।
अपने 19 साल लंबे करियर में टेरी ने क्लब के लिए 717 मुकाबले खेले और डिफेंडर होने के बावजूद 67 गोल भी दागे।
2004-05 सीजन में क्लब के कप्तान बनाए जाने वाले टेरी ने क्लब के साथ छह प्रीमियर लीग सहित कुल 16 मेजर खिताब जीते थे।