Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #Opinion: प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड के इतिहास के 5 सबसे महान खिलाड़ी
  • खेलकूद

    #Opinion: प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड के इतिहास के 5 सबसे महान खिलाड़ी

    नीरज पाण्डेय
    लेखन
    नीरज पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Jan 07, 2019, 06:15 pm
    #Opinion: प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड के इतिहास के 5 सबसे महान खिलाड़ी
  • प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे मशहूर फुटबॉल लीग है और इसके दीवाने पूरी दुनिया में फैले हुए हैं।

    इस लीग की सबसे सफल टीम है मैनचेस्टर यूनाइटेड, जिसने कुल 66 मेजर खिताब जीते हैं।

    यूनाइटेड ने 20 टॉप डिवीजन टाइटल्स जीते हैं। हालांकि, यूनाइटेड को यह सब जिताने में उनके शानदार खिलाड़ियों ने अपना पूरा योगदान दिया।

    दशकों से यूनाइटेड के पास शानदार खिलाड़ियों की फौज रही है। जानें क्लब इतिहास के 5 सबसे महान खिलाड़ियों के नाम।

  • इस खबर में
    यूनाइटेड के सबसे बड़े खिलाड़ी यूनाइटेड के शानदार विंग खिलाड़ी बैलन डे ऑर जीतने वाले इकलौते स्कॉटिश खिलाड़ी 13 टॉप डिवीजन इंग्लिश लीग जीतने वाले इकलौते फुटबॉलर क्लब के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी
  • बॉबी चार्ल्टन

    यूनाइटेड के सबसे बड़े खिलाड़ी

    यूनाइटेड के सबसे बड़े खिलाड़ी
  • बॉबी चार्ल्टन ने 1956 में यूनाइटेड के लिए अपना डेब्यू किया था और 17 वर्षों तक क्लब के साथ बने रहे थे।

    इस दौरान उन्होंने कुल 758 मुकाबले खेले और 249 गोल दागे। बॉबी यूनाइटेड के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    इसके अलावा बॉबी ने क्लब के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबले खेले थे लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को रयान गिग्स ने तोड़ दिया।

    1958 में हुई म्यूनिख विमान दुर्घटना में बॉबी को बचा लिया गया था।

  • जॉर्ज बेस्ट

    यूनाइटेड के शानदार विंग खिलाड़ी

    यूनाइटेड के शानदार विंग खिलाड़ी
  • मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ यूथ करियर शुरु करने वाले बेस्ट को 1963 में 17 साल की उम्र में ही सीनियर टीम डेब्यू करने का मौका मिला था।

    बेस्ट के पास पेस, स्किल बैलेंस, दोनों पैरों से गोल करने की कला, सबकुछ था। वह आसानी के साथ डिफेंडर्स को बीट कर देते थे।

    उन्होंने यूनाइटेड के लिए 474 मुकाबलों में 181 गोल दागे थे लेकिन 27 साल की उम्र में ही उन्होंने क्लब छोड़ने का आश्चर्यजनक निर्णय लिया था।

  • डेनिस लॉ

    बैलन डे ऑर जीतने वाले इकलौते स्कॉटिश खिलाड़ी

    बैलन डे ऑर जीतने वाले इकलौते स्कॉटिश खिलाड़ी
  • 1962 मेें मैनचेस्टर यूनाइटेड आने वाले लॉ ने क्लब में 11 साल बिताए थे।

    उन्होंने क्लब के लिए 404 मुकाबलों में 237 गोल दागे थे और क्लब के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    इसके अलावा उनके नाम यूनाइटेड के लिए एक सीजन में सबसे ज़्यादा (46) प्रतियोगी गोल दागने का भी रिकॉर्ड है।

    1964 में लॉ ने बैलन डे ऑर अवार्ड जीता और यह अवार्ड जीतने वाले वह स्कॉटलैंड के इकलौते खिलाड़ी हैं।

  • रयान गिग्स

    13 टॉप डिवीजन इंग्लिश लीग जीतने वाले इकलौते फुटबॉलर

    13 टॉप डिवीजन इंग्लिश लीग जीतने वाले इकलौते फुटबॉलर
  • अपने 24 साल के करियर में गिग्स ने यूनाइटेड के लिए रिकॉर्ड 672 प्रीमियर लीग मुकाबले तो वहीं ओवरऑल 963 मुकाबले खेले हैं।

    गिग्स लगातार 22 सीजन खेलने वाले और लगातार 21 सीजन में गोल करने वाले इकलौते प्रीमियर लीग फुटबॉलर हैं।

    13 प्रीमियर लीग खिताब जीतने वाले गिग्स ने 1992 से लेकर 2001 सीजन तक लगातार सात बार प्रीमियर लीग जीता था।

    इसके अलावा गिग्स प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा 162 असिस्ट करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

  • वेन रूनी

    क्लब के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी

    क्लब के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी
  • रूनी ने 2004 में यूनाइटेड के लिए अपना पदार्पण किया था और उन्होंने क्लब के लिए कुल 559 मुकाबले खेले थे।

    यूनाइटेड के लिए 253 गोल दागने वाले रूनी क्लब के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    रूनी ने यूरोपियन सुपर कप के अलावा इंग्लिश, यूरोपियन और कॉन्टिनेंटल फुटबॉल में मौजूद सभी खिताब जीते हैं।

    प्रीमियर लीग में रूनी 103 असिस्ट के साथ तीसरे सबसे ज़्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

  • फुटबॉल समाचार
  • मैनचेस्टर यूनाइटेड
  • प्रीमियर लीग फुटबॉल
  •  
ताज़ा खबरें
  • गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया हरभजन से शादी के बाद क्यों बनाई एक्टिंग से दूरी
    गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया हरभजन से शादी के बाद क्यों बनाई एक्टिंग से दूरी
    मनोरंजन
  • अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    टेक्नोलॉजी
  • PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    मनोरंजन
  • 'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    मनोरंजन
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021