जानिए क्यों IPL 2027 की नीलामी इस बार भारत में होगी
क्या है खबर?
पिछले कुछ सालों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी विदेशों में हुई हैं, लेकिन अब इस सिलसिले में विराम लगने वाला है। ऐसी खबर है कि IPL 2027 की नीलामी भारत में ही होने वाली है। बीते मंगलवार (15 सितंबर) को IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद ये खबर सामने आई है। बता दें कि आखिरी बार भारत में 2023 में (कोच्चि) नीलामी का आयोजन हुआ था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट
बड़ी नीलामी फिर से विदेश में होगी
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल BCCI ने छोटी नीलामी के लिए भारत को ही चुना है।
दिलचस्प रूप से इस छोटी नीलामी के बाद अगले साल होने वाली बड़ी नीलामी फिर से विदेश में हो सकती है।
पिछले कुछ सालों में दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में IPL की नीलामी हुई थी।
पिछले साल 2026 सीजन के लिए छोटी नीलामी का आयोजन अबू धाबी के एतिहाद एरिना में किया गया था।
कारण
क्यों भारत में इस बार होगी नीलामी?
कुछ फ्रेंचाइजी ने गवर्निंग काउंसिल से यह शिकायत कि थी कि छोटी नीलामी के विदेश में कराने पर लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
BCCI के सदस्यों ने पिछले साल अबू धाबी में हुई नीलामी के दौरान इन फ्रेंचाइजी की बातों पर विचार किया था।
इसी को ध्यान में रखते हुए गवर्निंग काउंसिल ने भारतीय शहर को वेन्यू के तौर पर चुनने का फैसला किया है।