WPL 2027 नीलामी: ग्रेस हैरिस को 30 लाख रुपये में यूपी वारियर्स ने खरीदा
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में यूपी वारियर्स (UPW) ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। कोच्चि में आयोजित हो रही नीलामी में उनका बेस प्राइस भी 30 लाख रुपये निर्धारित था। बता दें कि हैरिस WPL में इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वारियर्स (UPW) के लिए खेल चुकी हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
WPL
हैरिस ने खेले हैं कुल 31 मैच
शीर्षक्रम की बल्लेबाज हैरिस आखिरी बार WPL 2024-25 में खेलती हुई नजर आई थी।
तब उन्होंने 9 मैच खेले थे, जिसमें 26.33 की औसत और 178.19 की स्ट्राइक रेट के साथ 237 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए थे।
अपने WPL करियर में हैरिस ने कुल 31 मैच खेले हैं, जिसमें 30.29 की औसत और 149.54 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 818 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं।
करियर
ऑस्ट्रेलिया से 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुकी हैं हैरिस
हैरिस ने अब तक ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुल 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 21.40 की औसत और 154.95 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 578 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 64* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ एक अर्धशतक लगाया है।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 19.77 की औसत के साथ 9 विकेट लिए हैं। दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर का इकॉनमी रेट 7 से कम रहा है।