Loading...
फीफा विश्व कप: इन टीमों ने अपने सभी मैच जीतते हुए खिताब पर कब्जा जमाया
2002 में फीफा ने सभी मैच जीतते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था (तस्वीर: एक्स/@FIFAcom)

फीफा विश्व कप: इन टीमों ने अपने सभी मैच जीतते हुए खिताब पर कब्जा जमाया

Jul 18, 2026
05:43 pm

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का सामना स्पेन फुटबॉल टीम से होगा। सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। लियोनेल मेसी की अगुआई वाली टीम ने इस संस्करण में अपने सभी मैच जीते हैं और इतिहास रचने के करीब हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक चुनिंदा ऐसी टीमें हुई हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में सभी मैच जीतते हुए खिताब पर कब्जा जमाया है। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।

#1 

उरुग्वे (1930)

पहला फीफा विश्व कप साल 1930 में खेला गया था, जिसका खिताब उरुग्वे ने जीता था।

अपने ग्रुप चरण में उरुग्वे ने पेरू को 1-0 से और रोमानिया को 4-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

इसके बाद यूगोस्लाविया के खिलाफ मैच को उरुग्वे ने 6-1 से अपने नाम किया और फाइनल में जगह बनाई थी।

खिताबी मैच में उरुग्वे ने अर्जेंटीना को 4-1 से मात दी थी।

उस संस्करण में उरुग्वे ने कुल 15 गोल किए थे।

#2 

इटली (1938)

इटली ने फ्रांस में खेले गए 1938 फीफा विश्व कप में लगातार दूसरी बार खिताब जीता था।

वह 1934 के बाद अपना खिताब बचाने वाली पहली टीम बनी थी।

इटली ने अपने पहले मैच में नॉर्वे को और दूसरे मैच में फ्रांस को शिकस्त दी थी।

सेमीफाइनल मैच में इटली ने ब्राजील को 2-1 से हराया था।

आखिर में फाइनल में इटली ने हंगरी को 4-2 से हराया था।

ADVERTISEMENT

#3 

ब्राजील (1970)

ब्राजील फुटबॉल टीम ने 1970 का विश्व कप जीता था। फाइनल में उन्होंने इटली को 4-1 से हराया था।

यह उनका 1958 और 1962 के बाद तीसरा विश्व कप खिताब था।

इस संस्करण के सेमीफाइनल में ब्राजील ने उरुग्वे को मात दी थी।

उस खिताबी जीत के नायक जैरजिन्हो रहे थे। उन्होंने 1970 के संस्करण में तीनों ग्रुप स्टेज मैचों में गोल किए थे।

ब्राजील ने अपने सभी 6 मैच जीतते हुए खिताब जीता था।

ADVERTISEMENT

#4 

ब्राजील (2002)

ब्राजील ने 2002 में अपना 5वां और आखिरी खिताब जीता था।

उस संस्करण में ब्राजील के रिवाल्डो और रोनाल्डो ने कमाल का प्रदर्शन किया था और टीम ने अपने सभी 7 मैच जीते थे।

इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने अपने सभी ग्रुप मैचों में गोल किए थे।

उस संस्करण में रोनाल्डो ने सर्वाधिक 8 गोल किए थे। उन्होंने फाइनल में 2 गोल दागे थे।

वहीं, उनके साथी खिलाड़ी रिवाल्डो ने 5 गोल करके अभियान में उपयोगी भूमिका निभाई थी।

ADVERTISEMENT