फीफा विश्व कप 2026: स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को हराते हुए राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 में स्विट्जरलैंड फुटबॉल टीम ने अपने पहले नॉकआउट मैच में अल्जीरिया फुटबॉल टीम को 2-0 से हराते हुए राउंड ऑफ-16 में प्रवेश किया। स्विट्जरलैंड की ओर से ब्रील एम्बोलो और डैन एनडोये ने 1-1 गोल किए। दूसरी तरह अल्जीरिया की टीम पूरे मैच के दौरान कोई गोल नहीं कर सकी। अब राउंड ऑफ-16 में स्विट्जरलैंड का सामना घाना या कोलंबिया में से किसी एक टीम से होगा।
पहला हाफ
पहले हाफ में लगा 1 गोल
पहले हाफ में ब्रील एम्बोलो ने 10वें मिनट में गोल करते हुए टीम का खाता खोला। दरअसल, युवा मिडफील्डर जोहान मैनजाम्बी ने अल्जीरिया की रक्षापंक्ति को छकाते हुए शानदार पास दिया, जिस पर एम्बोलो ने आसानी से गोल करते हुए बढ़त दिलाई। गोल से पिछड़ने वाली अल्जीरिया की टीम ने भी कुछ प्रयास किए, लेकिन गोल करने में असफल रही। पहले हाफ की समाप्ति के बाद स्विट्जरलैंड ने 1-0 से बढ़त बरकरार रखी।
दूसरा हाफ
ऐसा रहा दूसरा हाफ
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अल्जीरिया के डिफेंडर की गलती का फायदा उठाते हुए डैन एनडोये ने 46वें मिनट में गोल करते हुए बढ़त को दोगुना किया। 2-0 की बढ़त के बाद स्विट्जरलैंड ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया और अल्जीरिया की वापसी की सभी उम्मीदों को नकार दिया। अंतिम मिनटों में अल्जीरिया ने गोल की तलाश में पूरी ऊर्जा लगा दी, लेकिन स्विस रक्षापंक्ति ने कोई बड़ी गलती नहीं की।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🎟️ Switzerland punches its ticket to the Round of 16!#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 3, 2026
आंकड़े
स्विट्जरलैंड ने 5 बार टारगेट पर शॉट लगाए
मैच में स्विट्जरलैंड ने गोल करने की 11 बार कोशिश की और 5 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ अल्जीरिया ने 8 बार कोशिश की और 2 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस शानदार मैच में स्विट्जरलैंड के पास 45 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। अल्जीरिया ने 88 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 513 पास पूरे किए। स्विट्जरलैंड ने 397 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 85 प्रतिशत की रही।