LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने नॉकआउट में बनाई जगह, मेक्सिको ने भी रचा इतिहास
पहली बार नॉकआउट में पहुंची दक्षिण अफ्रीका (तस्वीर: एक्स/@BafanaBafana)

फीफा विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने नॉकआउट में बनाई जगह, मेक्सिको ने भी रचा इतिहास

Jun 25, 2026
10:34 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 में मेक्सिको फुटबॉल टीम ने चेकिया को 3-0 से हराते हुए अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मेक्सिको ने पहली बार ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच जीते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल टीम ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराते हुए राउंड ऑफ-32 में प्रवेश किया। फीफा विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार नॉकआउट राउंड के लिए अपना टिकट सुनिश्चित किया है।

दक्षिण अफ्रीका 

दक्षिण अफ्रीका से थापेलो मासेको ने किया गोल 

मैच के शुरू में कोरिया ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन वे फाइनल थर्ड में बेअसर रहे। दक्षिण अफ्रीका की मजबूत रक्षापंक्ति ने उनके प्रयासों को नाकाम किया। इस बीच मैच के 63वें मिनट में बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर उतरे मोरेमी ने तेज काउंटर-अटैक पर बॉल को बॉक्स में डाला, जिसे थापेलो मासेको ने नियंत्रित करते हुए गोल कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के असफल प्रयास किए। मासेको का गोल निर्णायक साबित हुआ।

दक्षिण अफ्रीका 

दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार नॉकआउट में किया प्रवेश 

यह पहला मौका है, जब दक्षिण अफ्रीका ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट में प्रवेश किया है। ग्रुप-A में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली जीत रही। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में 1 मैच जीता, 1 मैच हारा और 1 मैच ड्रॉ खेला। इस ग्रुप से अपने तीनों मैच जीतने वाली मेक्सिको ने 9 अंको के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप-A में दक्षिण कोरिया तीसरे और चेकिया चौथे स्थान पर रही।

Advertisement

आंकड़े 

मैच में कोरिया के पास रहा 69 प्रतिशत गेंद पर कब्जा

मैच में दक्षिण अफ्रीका ने गोल करने की 14 बार कोशिश की और 4 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ कोरिया ने 7 बार ही कोशिश की और सिर्फ 2 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस रोचक मैच में प्रोटियाज टीम के पास सिर्फ 31 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। दक्षिण अफ्रीका ने 82 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 329 पास पूरे किए। कोरिया ने 674 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 91 प्रतिशत की रही।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

मेंक्सिको

मेक्सिको ने 3-0 से जीता मुकाबला 

पहले हाफ के गोलरहित जाने के बाद मैच के 55वें मिनट में माटेओ चावेज ने लुइस रोमो के पास पर काउंटर-अटैक में गोल किया। इसके बाद जूलियन क्विनोन्स ने 61वें मिनट में जॉर्ज सांचेज के पास पर गोल करके स्कोर को 2-0 कर दिया। मैच समाप्ति से ठीक पहले स्टॉपेज टाइम (90+4') में अल्वारो फिडाल्गो ने रॉबर्टो अल्वाराडो की सहायता से तीसरा गोल करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की। चेकिया की ओर से कोई गोल नहीं हुआ।

Advertisement