LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: स्कॉटलैंड ने 36 साल बाद जीता मैच, हैती को 1-0 से हराया
स्कॉटलैंड ने जीता मैच (तस्वीर: एक्स/@ScotlandNT)

फीफा विश्व कप 2026: स्कॉटलैंड ने 36 साल बाद जीता मैच, हैती को 1-0 से हराया

Jun 14, 2026
09:19 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप-C मैच में स्कॉटलैंड फुटबॉल टीम ने हैती फुटबॉल टीम को हराते हुए 3 अंक हासिल किए। स्कॉटलैंड के जॉन मैकगिन ने पहले हाफ में गोल किया, जो कि निर्णायक साबित हुआ। 1974 के बाद फीफा में हिस्सा ले रही हैती ने अच्छी चुनौती पेश की, लेकिन इस कैरेबियाई देश को बोस्टन में खेले गए मैच में आखिरकार हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ स्कॉटलैंड फिलहाल ग्रुप-C में शीर्ष पर मौजूद है।

बढ़त 

28वें मिनट पर मैकगिन ने किया गोल 

स्कॉटलैंड ने शानदार शुरुआत की और मैच के 17वें मिनट में स्कॉट मैकटोमिनी द्वारा मारी गई किक पर गेंद गोलपोस्ट से टकराई। हालांकि, 28वें मिनट में स्कॉटलैंड को सफलता मिली, जब मैकगिन ने गोल करके बढ़त दिला दी। पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद हैती ने स्कॉटलैंड के लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कीं। कैरेबियाई टीम ने कई अच्छे मौके बनाए, लेकिन बराबरी करने के लिए जरूरी 'फिनिशिंग टच' की कमी रह गई।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

1990 

1990 के बाद स्कॉटलैंड ने फीफा विश्व कप में जीता कोई मैच 

स्कॉटलैंड ने फीफा विश्व कप के इतिहास में 1990 के बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले स्कॉटलैंड ने स्वीडन के खिलाफ 1990 में 2-1 से जीत हासिल की थी। उस मैच में स्कॉटलैंड की ओर से स्टुअर्ट मैक्काल और मॉरिस जॉनस्टन ने गोल किए थे। इसके बाद स्कॉटिश टीम 1998 के संस्करण में आखिरी बार खेली थी, लेकिन कोई मैच नहीं जीत सकी थी। उस संकरण में स्कॉटलैंड ने 1 मैच हारा और 2 में ड्रॉ खेला था।

Advertisement

फीफा 

स्कॉटलैंड ने फीफा इतिहास में कुल 5वीं जीत दर्ज की 

स्कॉटलैंड ने यूरो 2020 और यूरो 2024 जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, लेकिन उन्हें एक भी जीत नहीं मिली थी। हैती के खिलाफ इस मैच से पहले, उन्होंने कुल मिलाकर सिर्फ 4 विश्व कप मैच जीते थे। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनके संघर्ष के इतिहास के बावजूद, यह जीत उन्हें पहली मुश्किल पार करने में मदद कर सकती है। हालांकि, उनके ग्रुप में ब्राजील और मोरक्को के खिलाफ मुश्किल मैच हैं।

लेखा-जोखा 

मैच में देखने को मिली कड़ी टक्कर 

हैती ने गोल करने की 13 कोशिशें की, जिसमें से उनके 3 शॉट टारगेट पर लगे। स्कॉटलैंड ने भी 8 कोशिशों में 3 शॉट टारगेट पर लगाए। बोस्टन में खेले गए इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों के पास 50 प्रतिशत बॉल पजेशन थी, लेकिन हैती ने 89 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 391 पास पूरे किए। स्कॉटलैंड के पास की संख्या 373 थी और उनकी एक्यूरेसी 81 प्रतिशत थी।

ट्विटर पोस्ट

अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची स्कॉटलैंड की टीम

Advertisement