फीफा विश्व कप 2026: स्पेन से हार के बाद फ्रांस में भड़के दंगे, सामने आए वीडियो
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन के हाथों 0-2 से मिली करारी हार के बाद फ्रांस में बड़े पैमाने पर दंगे और हिंसा भड़क उठी है। टेक्सास के अर्लिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में स्पेन ने शानदार खेल दिखाते हुए फ्रांस का तीसरी बार विश्व कप खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। इस दिल तोड़ने वाली हार के तुरंत बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस सहित देश के कई हिस्सों में अराजकता फैल गई।
वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए हिंसा के वीडियो
TOI के अनुसार, फ्रांस की हार के बाद भड़की हिंसा के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इसमें प्रदर्शनकारी सड़कों पर हंगामा और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।
पेरिस के मशहूर चैंप्स-एलीसी पर स्थित ड्रगस्टोर पब्लिसिस नाम के बड़े लक्जरी स्टोर में करीब 30 उपद्रवी जबरन घुस गए।
उन्होंने दुकान के शीशे तोड़ दिए और सामान को भारी नुकसान पहुंचाया। दंगाइयों ने इस स्टोर से भारी मात्रा में महंगी शराब और कीमती आभूषण लूट लिए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
BREAKING:
— Visegrád 24 (@visegrad24) July 14, 2026
Riots start in France after the 2-0 loss against Spain. pic.twitter.com/BwW2yMGMtA
नुकसान
उग्र प्रशंसकों ने सार्वजनिक संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
हार से निराश प्रशंसकों ने शहरों के मुख्य चौराहों और बाजारों में दुकानों की छतों (टेरेस) को तोड़ दिया, गाड़ियों के शीशे फोड़े और खिड़कियां चकनाचूर कर दीं।
इतना ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनात सुरक्षाबलों पर उग्र भीड़ ने पत्थरबाजी भी कर दी, जिसमें 45 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, किसी भी सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है।
मौके पर हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा है।
मुकाबला
कैसा रहा सेमीफाइनल मुकाबला?
मुकाबले में स्पेन ने संयमित प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के अभियान का अंत किया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
ला रोजा ने दो गोल दागकर 2-0 से जीत हासिल की।
फ्रांसीसी कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने इस करारी हार की पूरी जिम्मेदारी अपने सिर ली है।
उन्होंने कहा कि टीम ने स्पेन के मिडफील्ड को खेलने के लिए बहुत अधिक समय और आजादी दी, जिसका खामियाजा उन्हें विश्व कप से बाहर होकर भुगतना पड़ा है।