LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: नीदरलैंड ने ट्यूनीशिया को हराया, जापान ने स्वीडन के खिलाफ खेला ड्रॉ 
नीदरलैंड ने जीता मैच (तस्वीर: एक्स/@OnsOranje)

फीफा विश्व कप 2026: नीदरलैंड ने ट्यूनीशिया को हराया, जापान ने स्वीडन के खिलाफ खेला ड्रॉ 

Jun 26, 2026
08:17 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 में नीदरलैंड फुटबॉल टीम ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया। वहीं, ग्रुप-F के मैच में जापान फुटबॉल टीम और स्वीडन फुटबॉल टीम के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। इस ग्रुप से नीदरलैंड, जापान और स्वीडन ने राउंड ऑफ-32 के लिए अपने-अपने स्थान सुनिश्चित किए। ग्रुप-F से अपने तीनों मैच हारने वाली ट्यूनीशिया का सफर समाप्त हो गया।

रिपोर्ट 

नीदरलैंड ने दर्ज की आसान जीत 

मैच के तीसरे मिनट में डेन्जेल डमफ्रीज के क्रॉस पर ट्यूनीशिया के कप्तान एलीस स्खिरी ने आत्मघाती गोल किया, जिससे नीदरलैंड को बढ़त मिल गई। मैच के 7वें मिनट में ही ब्रायन ब्रॉबी ने वर्जिल वैन डाइक के पास पर गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में ट्यूनीशिया से 54वें मिनट में हाजेम मास्तूरी ने हेडर से गोल करके वापसी का प्रयास किया। हालांकि, मैच के 62वें मिनट में वैन हैक ने गोल करके जीत सुनिश्चित की।

आंकड़े

मैच में रहा नीदरलैंड का दबदबा 

मैच में नीदरलैंड ने गोल करने की 19 बार कोशिश की और 6 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ ट्यूनीशिया ने 10 बार ही कोशिश की और 4 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस रोचक मैच में डच टीम के पास 71 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। नीदरलैंड ने 92 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 660 पास पूरे किए। ट्यूनीशिया ने 249 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 81 प्रतिशत की रही।

Advertisement

रिपोर्ट 

जापान ने स्वीडन के खिलाफ खेला ड्रॉ

पहला हाफ काफी धीमा रहा, जिसमें कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में जापान ने बेहतर फुटबॉल खेला। मैच के 56वें मिनट में डाइजेन माएदा ने गोल करके बढ़त दिलाई। हालांकि, ये बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। मैच के 62वें मिनट में एंथनी एलंगा ने गोल करके स्कोर बराबरी पर ला दिया। आखिरी मिनटों में स्वीडन के अलेक्जेंडर इसाक ने हेडर से गोल का प्रयास किया, जिसे जायोन सुजुकी ने नाकाम किया। मैच 1-1 पर खत्म हुआ।

Advertisement

आंकड़े

आंकड़ों में रोचक रहा जापान और स्वीडन के बीच मैच 

मैच में जापान ने गोल करने की 8 बार कोशिश की और 3 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ स्वीडन ने 10 बार ही कोशिश की और 5 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस रोचक मैच में जापानी टीम के पास 51 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। जापान ने 88 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 420 पास पूरे किए। स्वीडन ने 382 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 81 प्रतिशत की रही।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement