LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराया, 40 साल बाद जीता कोई नॉकआउट मैच
मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराया (तस्वीर: एक्स/@miseleccionmxEN)

फीफा विश्व कप 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराया, 40 साल बाद जीता कोई नॉकआउट मैच

Jul 01, 2026
10:11 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 में राउंड ऑफ-32 मैच में मेक्सिको फुटबॉल टीम ने इक्वाडोर फुटबॉल टीम को 2-0 से हराते हुए अगले राउंड में जगह बनाई। मेक्सिको के ऐतिहासिक एस्तादियो एजटेका स्टेडियम में मेजबान टीम की इस जीत में जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने 1-1 गोल किए। लगभग 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी में मेक्सिको के खिलाड़ियों ने मुकाबले में अपना वर्चस्व बरकरार रखा और विपक्षी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

पहला हाफ 

पहले हाफ में लगे 2 गोल 

मेक्सिको ने तेज तर्रार शुरुआत की और मैच के 5वें मिनट में युवा स्ट्राइकर गिलबर्टो मोरा ने प्रयास किया, जो टारगेट से दूर चला गया। लगातार प्रयासों के बीच मैच के 22वें मिनट पर मेक्सिको के जूलियन क्विनोन्स ने गोल करके बढ़त दिला दी। रॉबर्टो अल्वाराडो ने थ्रू बॉल से इसमें मदद की। इसके बाद मैच के 31वें मिनट में राउल जिमेनेज दाहिने पैर से शॉट मारकर गेंद को टॉप राइट कॉर्नर में पहुँचाया। क्विनोनेस ने इसमें मदद की।

दूसरा हाफ 

ऐसा रहा दूसरा हाफ

पहले हाफ की तुलना में दूसरा हाफ धीमा साबित हुआ। इस बीच मैच के 67वें मिनट में कॉर्नर पर सीजर मोंटेस ने हेडर से उम्दा प्रयास किया, जिसे विपक्षी गोलकीपर ने विफल कर दिया। मैच के 74वें मिनट में इक्वाडोर के रोड्रिगेज को अच्छा मौका मिला, लेकिन वह अपनी टीम का खाता खोलने में असफल रहे। अंत तक गोल करने में नाकाम रही इक्वाडोर के पिएरो हिंकापी को मैच समाप्ति से ठीक पहले (90+5) रेड कार्ड का सामना करना पड़ा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

आंकड़े

मेक्सिको ने गोल करने के 15 बार किए प्रयास

मैच में मेक्सिको ने गोल करने की 15 बार कोशिश की और 3 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ इक्वाडोर ने 8 बार कोशिश की और सिर्फ 1 बार टारगेट पर शॉट लगा। इस रोचक मैच में मेक्सिकन टीम के पास 43 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। इक्वाडोर ने 84 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 416 पास पूरे किए। मेक्सिको ने 306 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 83 प्रतिशत की रही।

जानकारी

मेक्सिको ने 40 साल बाद जीता कोई नॉकआउट मैच 

फीफा विश्व कप इतिहास में मेक्सिको ने 40 साल बाद कोई नॉकआउट मैच जीता। इससे पहले 1986 में हुए राउंड ऑफ-16 मैच में इस लैटिन अमेरिकी देश ने बुल्गारिया को 2-0 से हराया था। इसके बाद क्वार्टर-फाइनल में मेक्सिकन टीम (बनाम पश्चिम-जर्मनी) हार गई थी।

Advertisement