LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: लियोनल मेसी ने 200वें अंतराष्ट्रीय मैच में बनाई हैट्रिक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
लियोनल मेसी ने 200वें अंतराष्ट्रीय मैच में बनाई हैट्रिक

फीफा विश्व कप 2026: लियोनल मेसी ने 200वें अंतराष्ट्रीय मैच में बनाई हैट्रिक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

Jun 17, 2026
08:48 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी ने ग्रुप-J में अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। यह उनका 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच रहा और उन्होंने इसमें हैट्रिक बनाकर टीम को 3-0 से जीत दिलाने में मदद की। इसके साथ ही मेसी 200 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेलने वाले तीसरे और 200वें मैच में हैट्रिक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आइए उनके रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

उपलब्धि

200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी

मेसी 200 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेलने वाले दुनिया के केवल तीसरे खिलाड़ी बने हैं। सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज है, जिन्होंने कुल 228 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस सूची में कुवैत के बदल अल-मुतावा दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने कुल 202 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। ऐसे में अब मेसी इस क्लब में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। क्रोएशियाई फ़ुटबॉल खिलाड़ी लुका मोड्रिक (198) चौथे नंबर पर हैं।

रिकॉर्ड

फीफा विश्व कप में संयुक्त सर्वाधिक गोल

इस हैट्रिक के साथ ही मेसी अब फीफा विश्व कप इतिहास में संयुक्त रूप से सर्वाधिक गोल दोगने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी की है। दोनों ने विश्व कप में 16-16 गोल दागे हैं। इस सूची में ब्राजील फुटबॉल टीम के प्रमुख खिलाड़ी रोनाल्डो 15 गोल के साथ दूसरे, जर्मनी के गर्ड मुलर और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे 14-14 गोल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement

उम्रदराज

फीफा विश्व कप में हैट्रिक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

मेसी अब फीफा विश्व कप के मैच में एक से अधिक गोल करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसी तरह वह विश्व कप के मैच में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने फीफा विश्व कप मैच में एक से अधिक गोल करने का रोजर मिला का रिकॉर्ड तोड़ा और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

रिकॉर्ड

मेसी ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड

इन रिकॉर्ड्स के साथ-साथ मेसी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक गोल योगदान का ब्राजीलियाई दिग्गज पेले का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने खेल की शुरुआत पेले के 21 योगदान (13 गोल, 8 असिस्ट) के साथ बराबरी पर की थी। हालांकि, मैच के दौरान उन्होंने तीन गोल करते हुए शानदार अंदाज में पेले को पीछे छोड़ दिया। अब 38 वर्षीय मेसी के 24 योगदान (16 गोल और 8 असिस्ट) हो गए हैं। यह बड़ा रिकॉर्ड है।

उपल्बधि

विश्व कप इतिहास में पहली हैट्रिक

मेसी 6 फुटबॉल विश्व कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले उन्होंने 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 विश्व कप में भी अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वह कभी हैट्रिक नहीं बना पाए थे। ऐसे में आखिरकार अपने छठे विश्व कप में उन्होंने यह कारनामा कर लिया। सर्वाधिक विश्व कप खेलने के मामले में पुर्तगान के क्रिस्टियानों रोनाल्डो भी मेसी के साथ खड़े हैं। वह भी पुर्तगाल की ओर से यह विश्व कप खेलने आए हैं।

Advertisement