LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया 
आइवरी कोस्ट ने जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@i3merz)

फीफा विश्व कप 2026: आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया 

Jun 15, 2026
08:16 am

क्या है खबर?

फिलाडेल्फिया में फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में आइवरी कोस्ट फुटबॉल टीम ने इक्वाडोर को 1-0 से हराते हुए 3 अंक बटोरे। अमाद डियालो ने मैच के 90वें मिनट में जीत दिलाने वाला गोल किया। मैच के इकलौते गोल से पहले दोनों टीमों ने मिलकर 3 बार क्रॉसबार पर शॉट मारे। अब आइवरी कोस्ट को अपने अगले मैच में जर्मनी से भिड़ना है, जो उनके लिए कठिन चुनौती रहने वाली है।

गोल 

सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए थे डियालो

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने प्रयास किए, लेकिन गोल नहीं देखने को मिला। आइवरी कोस्ट के लिए एली वाही ने 52वें मिनट में क्रॉसबार पर शॉट मारा। मैच के 56वें ​​मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए डियालो ने निर्णायक गोल किया। मैच की समाप्ति से कुछ मिनट पहले डियालो ने पेनल्टी एरिया के ठीक अंदर से बाएं पैर से शॉट लगाकर गोल किया और डाइव लगाते हुए गोलकीपर हर्नान गैलिंडेज को छका दिया।

फीफा 

चौथी बार फीफा में हिस्सा ले रही है आइवरी कोस्ट

फीफा विश्व कप में चौथी बार और 2014 के बाद पहली बार हिस्सा ले रही आइवरी कोस्ट की टीम ने पहली बार नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। 2006 में पहली बार इस टीम ने विश्व कप में हिस्सा लिया था, जिसमें ग्रुप स्टेज से बाहर हुई थी। इसके बाद 2010 और 2014 में भी टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

आंकड़े 

आइवरी कोस्ट ने 8 बार गोल पोस्ट को किया टारगेट

आइवरी कोस्ट ने गोल करने की 16 बार कोशिश की और 8 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इक्वाडोर ने 10 बार कोशिश की और सिर्फ 1 बार टारगेट पर शॉट लगाया। इस रोमांचक मैच में जीतने वाली टीम के पास 49 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। उन्होंने 85 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 441 पास पूरे किए। इक्वाडोर ने 503 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 87 प्रतिशत की रही।

Advertisement