LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: फ्रांस ने राउंड ऑफ-16 में किया प्रवेश, किलियन एम्बाप्पे ने किया कमाल
फ्रांस ने राउंड ऑफ-16 में किया प्रवेश (तस्वीर: एक्स/@equipedefrance)

फीफा विश्व कप 2026: फ्रांस ने राउंड ऑफ-16 में किया प्रवेश, किलियन एम्बाप्पे ने किया कमाल

Jul 01, 2026
07:08 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में फ्रांस फुटबॉल टीम ने स्वीडन फुटबॉल टीम को 3-0 से हराया। फ्रांस की ओर से स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने 2 गोल किए। उनके साथी खिलाड़ी ब्रैडली बारकोला ने भी 1 गोल करने में सफलता हासिल की। इस जीत के साथ ही खिताब की प्रबल दावेदार फ्रांस ने राउंड ऑफ-16 में अपना स्थान सुनिश्चित किया। दूसरी तरफ स्वीडन का सफर समाप्त हो गया।

पहला हाफ

ऐसा रहा पहला हाफ 

डिडियर डेसचैम्प्स की कोचिंग वाली फ्रेंच टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के शुरुआती मिनटों से ही फ्रांस ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार स्वीडन के बॉक्स में दबाव बनाया। इस बीच स्वीडन ने कुछ जवाबी हमलों की कोशिश की, लेकिन गोल नहीं कर सके। मैच के 45वें मैच में डेम्ब्ले के बेहतरीन पास पर एम्बाप्पे गोल करने में सफल हुए। पहला हाफ 1-0 से फ्रांस के पक्ष में रहा।

दूसरा हाफ

दूसरे हाफ में लगे 2 गोल 

दूसरे हाफ की शुरुआत में मैच के 53वें मिनट पर बारकोला ने फाइनल थर्ड में ओलिस के बेहतरीन पास पर विपक्षी गोलकीपर जेटरस्ट्रॉम को छकाते हुए गोल कर दिया। इस संस्करण में कमाल की फॉर्म में चल रहे एम्बाप्पे ने 74वें मिनट में एक और गोल करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी तरफ स्वीडन के स्ट्राइकर विपक्षी डिफेंस और गोलकीपर को भेदने में असफल रहे। आखिरकार फ्रांस ने आसान जीत दर्ज की।

Advertisement

जानकारी

नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने एम्बाप्पे

एम्बाप्पे ने फीफा विश्व कप के नॉकआउट स्टेज के 9 मैचों में 9 गोल किए हैं। वह अब नॉकआउट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने ब्राजील के लियोनिडास और रोनाल्डो (दोनों के 8 गोल) को पीछे छोड़ा है।

Advertisement

आंकड़े

फ्रांस ने 13 बार टारगेट पर शॉट लगाए 

मैच में फ्रांस ने गोल करने की 25 बार कोशिश की और 13 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ स्वीडन ने 8 बार कोशिश की और 3 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस मैच में फ्रांस की टीम के पास 61 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। स्वीडन ने 81 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 326 पास पूरे किए। फ्रांस ने 523 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 91 प्रतिशत की रही।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement