LOADING...
FIFA विश्व कप 2026: भीषण गर्मी के कारण खिलाड़ियों को खतरा
FIFA विश्व कप का आगाज 11 जून से होगा (तस्वीर: एक्स/@Gia_McKnight8)

FIFA विश्व कप 2026: भीषण गर्मी के कारण खिलाड़ियों को खतरा

May 14, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

दुनिया के प्रमुख वैज्ञानिकों ने FIFA को चेतावनी दी है कि FIFA विश्व कप 2026 के लिए लागू गर्मी सुरक्षा उपाय नाकाफी हैं और इससे खिलाड़ियों की जान पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य, जलवायु और खेल प्रदर्शन से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने कहा कि FIFA के दिशा-निर्देश मौजूदा वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने लंबे कूलिंग ब्रेक, मैच टालने और अत्यधिक गर्मी में मुकाबले स्थगित करने के लिए स्पष्ट नियम लागू करने की मांग की है।

मुद्दा

भीषण गर्मी बन सकता है बड़ा मुद्दा 

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले टूर्नामेंट में भीषण गर्मी बड़ा मुद्दा बन सकती है। इस्तेमाल होने वाले 16 में से 14 स्टेडियमों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। दक्षिणी अमेरिका और उत्तरी मेक्सिको के कई हिस्सों में दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जबकि गर्म लहर के दौरान यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान, नमी, हवा और तेज धूप खिलाड़ियों पर गर्मी तनाव का खतरा बढ़ा सकते हैं।

FIFA

FIFA ने कही ये बात

FIFA का कहना है कि वह खिलाड़ियों, रेफरी, दर्शकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा टूर्नामेंट की योजना बनाते समय जलवायु संबंधी जोखिमों का आकलन किया जाता है। FIFA ने इसी कारण हर मैच के दोनों हाफ में अनिवार्य 3 मिनट का कूलिंग ब्रेक लागू किया है, चाहे मौसम कैसा भी हो। इसके अलावा सभी आउटडोर मुकाबलों में तकनीकी स्टाफ और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के लिए तापमान नियंत्रित बेंच की व्यवस्था भी की जाएगी।

Advertisement

फुटबॉल

FIFA गर्मी के प्रभाव को मापने के लिए करेगी ये काम 

FIFA गर्मी के प्रभाव को मापने के लिए वेट बल्ब ग्लोब टेम्परेचर (WBGT) मानक का इस्तेमाल करेगा, जो तापमान और नमी को मिलाकर शरीर पर पड़ने वाले गर्मी के दबाव का आकलन करता है। 28 डिग्री WBGT के आसपास पहुंचते ही खिलाड़ियों के लिए गर्मी गंभीर चिंता का विषय बन जाती है। FIFA की आपातकालीन देखभाल गाइडलाइन के मुताबिक, यदि WBGT 32 डिग्री के करीब या उससे ऊपर होगी तो आयोजकों को हीट स्ट्रोक रोकने के लिए विशेष सावधानियां अपनाएगी।

Advertisement

दर्शक

दर्शकों के लिए FIFA कर रही है ये इंतजाम 

FIFA का कहना है कि अत्यधिक गर्मी की आशंका होने पर दर्शकों की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। स्टेडियम में आने वाले प्रशंसकों को सील बंद पानी की बोतल लाने की अनुमति होगी। इसके अलावा आयोजन स्थलों पर अतिरिक्त ठंडक की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें छायादार क्षेत्र, कूलिंग बसें और अधिक पानी वितरण केंद्र शामिल होंगे। इन कदमों का उद्देश्य गर्म मौसम के दौरान दर्शकों को राहत देना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाना है।

मांग

वैज्ञानिकों ने रखी ये मांग 

20 विशेषज्ञों ने FIFA से गर्मी से निपटने की नीति में तत्काल बदलाव की मांग की है। उन्होंने 28 डिग्री WBGT से ऊपर मैच टालने या स्थगित करने, कम से कम 6 मिनट के लंबे कूलिंग ब्रेक, खिलाड़ियों के लिए बेहतर ठंडक सुविधाएं और नवीनतम वैज्ञानिक शोध के आधार पर नियमों को नियमित रूप से अपडेट करने की सिफारिश की है। साथ ही FIFPRO (फुटबॉल खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय संगठन) के मानकों को अपनाने की अपील भी की है।

Advertisement