फीफा विश्व कप 2026: कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, दर्ज की ऐतिहासिक जीत
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 में कनाडा फुटबॉल टीम ने कतर फुटबॉल टीम को 6-0 से हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कनाडा की पहली ही जीत है। इस बड़ी जीत में जोनाथन डेविड ने गोलों की हैट्रिक लगाई। उनके अलावा नाथन सलीबा और साइल लारिन ने 1-1 गोल करके जीत में योगदान दिया। कतर की टीम को मैच में 2 रेड कार्ड भी झेलने पड़े।
पहला हाफ
पहले हाफ में लगे 3 गोल
काइल लारिन ने लगातार दूसरे मैच में गोल किया और कनाडा के लिए 16वें मिनट में खाता खोला। लगातार बना रहे आक्रमण के बीच जोनाथन डेविड ने 29वें मिनट में कनाडा के लिए अपना 40वां गोल करके बढ़त को और दोगुना किया। डेविड ने ही 45+3 मिनट में अपना दूसरा गोल लगाया। वह फीफा विश्व कप मैच में एक से अधिक गोल करने वाले पहले कनाडाई पुरुष खिलाड़ी बने।
दूसरा हाफ
मोहम्मद मन्नाई ने किया एक आत्मघाती गोल
नाथन सलिबा ने 64वें मिनट में कनाडा के लिए चौथा गोल किया। उन्होंने दाएं पैर से फ्री-किक मारकर गेंद को नेट में उलझा दिया। वैंकूवर स्टेडियम में कतर की टीम ने निराश किया और 75वें मिनट में मोहम्मद मन्नाई के 'आत्मघाती गोल' से कनाडा की टीम 5 गोल से आगे हो गई। दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में डेविड ने एक और गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की।
डेविड
डेविड ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
डेविड की हैट्रिक पुरुषों के फीफा विश्व कप में लगी 56वीं हैट्रिक थी और 2026 के टूर्नामेंट में दूसरी बार ये कारनामा हुआ है। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाई और इस दौरान कई रिकॉर्ड भी तोड़े। डेविड 1930 के बाद से CONCACAF (नॉर्थ, सेंट्रल अमेरिका और कैरिबियन फुटबॉल एसोसिएशन) के ऐसे पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हैट्रिक लगाई है।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
A historic moment for our nation. A day we’ll never forget. 🍁#CANMNT #OurGameNow pic.twitter.com/7VsoJzyAht
— CANMNT (@CANMNT_Official) June 19, 2026
जानकारी
कतर को मिले 2 रेड कार्ड
कतर की टीम मैच के ज्यादातर समय में 11 से कम खिलाड़ियों से खेली। दरअसल, होमाम अहमद को 33वें मिनट में और आसिम मादिबो को 53वें मिनट में रेड कार्ड मिले। ऐसे में विपक्षी टीम ने इसका पूरा फायदा उठाया।
आंकड़े
मैच में कनाडा का देखने को मिला दबदबा
मैच में कनाडा ने गोल करने की 31 बार कोशिश की और 10 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ कतर ने 2 बार कोशिश की और एक बार भी टारगेट पर शॉट नहीं लगा सके। इस एकतरफा मैच में जीतने वाली टीम के पास 78 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। कनाडा ने 93 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 565 पास पूरे किए। कतर ने 137 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 68 प्रतिशत की रही।