फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड पर जीत के बाद अर्जेंटीना ने दिखाया विवादास्पद बैनर
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने इंग्लैंड फुटबॉल टीम को 2-1 से हराया। अर्जेंटीना ने लगातार दूसरे संस्करण के फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के जश्न के दौरान अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने एक बैनर दिखाया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। यह एक राजनैतिक बैनर था, जिसने फीफा के नियमों का उल्लंघन किया। ऐसे में अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ फीफा FIFA कर सकती है।
विवाद
राजनैतिक बैनर से उठा विवाद
अटलांटा स्टेडियम में लगभग 68 हजार दर्शकों की मौजूदगी में जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने स्पेनिश में लिखा एक बैनर दिखाया, जिसमें लिखा था, 'लास माल्विनास सोन अर्जेंटिनास', इसका मतलब है फॉकलैंड द्वीप अर्जेंटीना के हैं।
ओटामेंडी और लो सेल्सो को बैनर लहराते हुए देखा गया।
FIFA के आचार संहिता के तहत स्टेडियम के अंदर 'राजनीतिक, आपत्तिजनक या भेदभावपूर्ण प्रकृति वाले बैनर, झंडे, फ्लायर, कपड़े और अन्य सामान' लाने पर रोक है।
इतिहास
फॉकलैंड द्वीप को लेकर युद्ध लड़ चुके हैं इंग्लैंड और अर्जेंटीना
फॉकलैंड द्वीप दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित है।
1833 से इस पर ब्रिटेन का नियंत्रण है, जबकि अर्जेंटीना इसे अपना हिस्सा मानता है।
इस विवादित हिस्से को लेकर के साल 1982 में दोनों देशों के बीच 74 दिनों तक युद्ध हुआ, जिसमें ब्रिटेन ने जीत हासिल कर द्वीप पर अपना नियंत्रण बरकरार रखा था।
इसके बावजूद अर्जेंटीना आज भी दावा करता है कि यह द्वीप उनके हैं।
अर्जेंटीना
अर्जेंटीना ने 2-1 से जीता था मैच
सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने इंग्लैंड फुटबॉल टीम को 2-1 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
अटलांटा स्टेडियम में अर्जेंटीना की ओर से एंजो फर्नांडीज और लाउटारो मार्टिनेज ने 1-1 गोल किए।
भले ही लियोनल मेसी ने इस मैच में गोल नहीं किया हो, लेकिन उन्होंने दोनों मौकों पर असिस्ट किया।
इंग्लैंड की ओर से एंथनी गॉर्डन ने इकलौता गोल किया।
अब फाइनल मैच में अर्जेंटीना का सामना स्पेन फुटबॉल टीम से होना है।
फाइनल
अर्जेंटीना ने अपने 7वें फाइनल में किया प्रवेश
अर्जेंटीना ने अपने 7वें विश्व कप फाइनल में जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट से पहले वह 1930, 1978, 1986, 1990, 2014 और 2022 में फाइनल तक पहुंचे थे।
इतिहास की बात करें तो खिताबी मैच में अर्जेंटीना का जीत-हार का रिकॉर्ड 3-3 का रहा है।
अर्जेंटीना 3 बार 1978, 1986 और 2022 में विश्व कप जीत चुका है। इसके अलावा वह 1930, 1990 और 2014 में उपविजेता रहे हैं।