NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: मशहूर रेसलर और द रॉक के पिता की 75 साल की उम्र में हुई मौत
    अगली खबर
    WWE: मशहूर रेसलर और द रॉक के पिता की 75 साल की उम्र में हुई मौत

    WWE: मशहूर रेसलर और द रॉक के पिता की 75 साल की उम्र में हुई मौत

    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 16, 2020
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व प्रोफेशनल रेसलर और ड्वेन द रॉक जॉनसन के पिता रॉकी जॉनसन का 75 साल की उम्र में स्वर्गवास हो गया है।

    रॉकी जॉनसन के नाम से मशहूर वेड बाउल्स के मौत की खबर की पुष्टि बुधवार को WWE के स्टेटमेंट से हुई।

    उनके मैनेजर ने भी इस खबर को सही बताया है, लेकिन उन्होंने रॉकी के मौत की वजह स्पष्ट नहीं की है।

    आइए जानते हैं वह कौन थे और कैसे उन्होंने अपने बेटे को 'द रॉक' बनाया।

    रेसलिंग करियर

    1960 में रॉकी ने शुरु किया था अपना रेसलिंग करियर

    WWE में आने से पहले रॉकी जॉनसन ने 1960 में नेशनल रेसलिंग अलाएंस के साथ अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी।

    उन्होंने साथी WWE रेसलर टोनी एल्टास के साथ टीम बनाई और उसी साल द वाइल्स समोअन को हराया।

    इनकी जोड़ी WWE इतिहास की पहली अमेरिकन-अफ्रीकन वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन बनी थी।

    1991 में उन्होंने रेसलिंग से संन्यास ले लिया, लेकिन अन्य तरीकों से वह WWE के साथ जुड़े रहे।

    मुश्किलें

    घर से निकाले जाने के बावजूद नहीं हारी थी हिम्मत

    रॉकी ने अपने बेटे ड्वेन जॉनसन को ट्रेनिंग देकर उन्हें WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनाया।

    द रॉक ने पिछले साल मार्च में इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो डालते हुए अपने पिता द्वारा किए गए संघर्षों के बारे में बात की थी।

    उन्होंने बताया था कि जब उनकी उम्र 13 साल थी तब ही उनके पिता को क्रिसमस के दिन घर से निकाल दिया गया था और वह सड़क पर रहने को मजबूर हो गए थे।

    ड्वेन जॉनसन

    दुनिया के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर के पिता थे रॉकी

    WWE में काफी सफल करियर बनाने के बाद द रॉक ने हॉलीवुड ज्वाइन कर लिया।

    फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज़ से लेकर जुमांजी तक रॉक ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है।

    वर्तमान समय में वह दुनिया के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं।

    हॉलीवुड में शीर्ष पर होने के बावजूद रॉक समय-समय पर WWE में आते रहते हैं क्योंकि वह इसे ही अपनी सारी सफलता का श्रेय देते हैं।

    जानकारी

    WWE हाल ऑफ फेम में शामिल थे रॉकी जॉनसन

    2008 में WWE ने रॉकी जॉनसन को अपनी हाल ऑफ फेम में शामिल करने का निर्णय लिया था। रॉकी को उनके बेटे द रॉक के हाथों ही हाल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    ड्वेन जॉनसन

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    WWE

    WWE: ऐसे मौके जब दुश्मनी भुलाकर एकसाथ आए रेसलर्स और जीते टाइटल WWE समरस्लैम
    WWE: पुरुषों के खिलाफ फाइट करके खिताब जीतने वाली महिला रेसलर्स, देखें वीडियो कुश्ती
    WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा वजन वाले पांच रेसलर्स पर एक नजर WWE रेसलमेनिया
    WWE में भाईयों की ये पांच जोड़ियां रही हैं बेहद फ्लॉप WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: मंडे नाइट रॉ के इतिहास के सबसे ज़्यादा रेटिंग वाले पांच एपिसोड WWE
    अगर ये महिलाएं अब WWE में होती, तो और भी धमाल मचा देती WWE
    WWE: पांच रेसलर्स जिनसे डरते थे अन्य रेसलर्स WWE
    एक-दूसरे के साथ काम करना बिल्कुल पसंद नहीं करते थे ये रेसलर्स WWE

    ड्वेन जॉनसन

    हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने कर ली शादी, सोशल मीडिया पर पत्नी संग शेयर की तस्वीरें हॉलीवुड समाचार
    फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में टॉप फाइव में अक्षय कुमार हॉलीवुड समाचार
    फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप-टेन में नहीं दीपिका-प्रियंका, यह अभिनेत्री बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025