Page Loader
शुभमन गिल वनडे में सबसे कम पारियों में 5 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने
शुभमन गिल ने लगाया शतक (तस्वीर: X/@BCCI)

शुभमन गिल वनडे में सबसे कम पारियों में 5 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने

Sep 15, 2023
11:01 pm

क्या है खबर?

एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के छठे मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक लगाया। उन्होंने 133 गेंदों पर 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 121 रन बनाए। इस दौरान गिल की स्ट्राइक रेट 90.98 की रही। गिल का वनडे में यह 5वां शतक है। वह वनडे में दूसरे सबसे कम पारियों में 5 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने 32 पारियों में यह कारनामा किया।

प्रदर्शन

शिखर धवन ने 28 पारियों में लगाए थे 5 शतक

वनडे में सबसे कम पारियों में 5 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन हैं। उन्होंने 28 पारियों का सहारा लिया था। इस सूची में तीसरे नंबर पर केएल राहुल (36), चौथे पर विराट कोहली (43) और 5वें पर गौतम गंभीर (49) हैं। 31 जनवरी, 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले गिल इस साल वनडे में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस साल 17 मुकाबलों में 1,025 रन बनाए।

आंकड़े

आसिफ खान ने बनाए 934 रन

इस साल वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आसिफ खान (934), तीसरे पथुम निसांका (817), चौथे वृत्ति अरविन्द (792) और 5वें मुहम्मद वसीम (782) हैं। एशिया कप 2023 में गिल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पाकिसतान के खिलाफ 10 और नेपाल के खिलाफ 67* रन बनाए थे। सुपर-4 के तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 58 रन और चौथे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 25 गेंदों पर 19 रन बनाए थे।