NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: खलील अहमद अस्पताल में भर्ती, नहीं खेल पाएंगे अधिकांश मैच
    खेलकूद

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: खलील अहमद अस्पताल में भर्ती, नहीं खेल पाएंगे अधिकांश मैच

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: खलील अहमद अस्पताल में भर्ती, नहीं खेल पाएंगे अधिकांश मैच
    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 13, 2022, 05:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: खलील अहमद अस्पताल में भर्ती, नहीं खेल पाएंगे अधिकांश मैच
    खलील ने भारत की ओर से 11 वनडे और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं (तस्वीर: ट्विटर/@imK_Ahmed13)

    राजस्थान के तेज गेंदबाज खलील अहमद अनफिट होने के चलते वर्तमान रणजी ट्रॉफी सीजन 2022-23 के ज्यादातर मैचों से बाहर हो गए हैं। खलील ने मंगलवार को अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपनी फिटनेस की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी। खलील अंतिम बार 18 अक्टूबर को घरेलू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली में खेलते हुए दिखाई दिए थे। आइये जानते हैं खलील ने क्या कहा और करियर आंकड़ों को बारे में।

    खलील ने अपनी फिटनेस को लेकर क्या कहा?

    25 साल के तेज गेंदबाज खलील ने अपनी फिटनेस की जानकारी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, 'क्रिकेट से दूर रहना बहुत कठिन है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मेरी चिकित्सा स्थिति के कारण, मैं आगामी रणजी सत्र के अधिकांश मैचों में नहीं खेल पाऊंगा। मैं ठीक होने की राह पर हूं और टीम में वापसी करूंगा। मैं सभी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं।' हालांकि, खलील ने अपनी चिकित्सा स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

    खलील ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    Instagram post

    A post shared by khaleelahmed13 on December 13, 2022 at 5:48 pm IST

    खलील के अंतरराष्ट्रीय मैचों में आंकड़े

    खलील को पिछले कुछ वर्षों में कई बार चोटें लगी हैं और अब वह एक बार फिर से मैदान से बाहर हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से 11 वनडे मैचों में 31.00 की औसत और 5.81 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए हैं। भारत के लिए खेले गए 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 35.30 की औसत और 8.32 की स्ट्राइक रेट के साथ 13 विकेट अपनी झोली में डाले हैं।

    खलील के घरेलू मैचों में आंकड़े

    खलील ने छह फर्स्ट क्लास (FC) मैचों में 2.90 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/33 का रहा है। लिस्ट-A क्रिकेट में उन्होंने 50 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 27.09 की औसत और 5.07 की इकॉनमी रेट से 73 विकेट लेने में सफलता पाई है। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 82 मैचों में 23.46 की औसत और 8.17 की इकॉनमी से 107 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक-एक बार चार और पांच विकेट भी लिए हैं।

    IPL में कैसा रहा है खलील का प्रदर्शन?

    खलील, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा हैं। खलील ने IPL 2022 के 10 मैचों में 16 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/25 का रहा था औसत 19.69 का। हालांकि, हैमस्ट्रिंग के कारण इस पेसर को कुछ मैचों से बाहर भी होना पड़ा था। उन्होंने अपने IPL करियर में 34 मैच खेले हैं, जिसमें 22.94 की औसत और 8.49 की इकॉनमी रेट से 48 विकेट लिए हैं।

    खलील ने 2019 IPL सीजन में मचाया था धमाल

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील का अब तक का सबसे सफल सीजन 2019 रहा था। तब वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा थे। उन्होंने नौ मैचों में 11 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट लिए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    खलील अहमद

    ताज़ा खबरें

    भूमि पेडनेकर की इस साल आएंगी एक के बाद एक ये पांच फिल्में भूमि पेडनेकर
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देंगे करण जौहर करण जौहर
    भारत बनाम श्रीलंका: संजू सैमसन टी-20 सीरीज से बाहर हुए, जितेश शर्मा को मिला मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: दूसरे दिन मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, आवेश खान ने झटके पांच विकेट रणजी ट्रॉफी
    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया विराट कोहली
    दूसरा टेस्ट: शकील के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने जारी रखा संघर्ष, ऐसा रहा तीसरा दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज गैरी बैलेंस जिम्बाब्वे की टी-20 टीम में शामिल, आयरलैंड के खिलाफ खेलेंगे सीरीज जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, कर्नाटक का छत्तीसगढ़ को मजबूत जवाब मयंक अग्रवाल
    रणजी ट्रॉफी: केदार जाधव ने 3 साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी पर लगाया धुंआधार शतक केदार जाधव
    रणजी ट्रॉफी: प्रशांत चोपड़ा ने हिमाचल के लिए लगाया शतक, पूरे किए 4,000 फर्स्ट-क्लास रन घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: मनन वोहरा ने लगाया दोहरा शतक, त्रिपुरा के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर चंडीगढ़ घरेलू क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    हार्दिक पांड्या को स्पिनर्स ने किया है टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अधिक परेशान, जानें आंकड़े हार्दिक पांड्या
    उमरान मालिक ने फेंकी भारत के लिए सबसे तेज रफ्तार गेंद, तोड़ा बुमराह का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह
    भारत बनाम श्रीलंका: अक्षर पटेल ने क्यों फेंका आखिरी ओवर? कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कारण हार्दिक पांड्या
    ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई किया जाएगा शिफ्ट, BCCI ने दिया अपडेट ऋषभ पंत

    खलील अहमद

    IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने खलील अहमद को 5.25 और साकरिया को 4.20 करोड़ में खरीदा IPL नीलामी
    IPL 2020 में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापिस आ सकते हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: इन पांच भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें इंडियन प्रीमियर लीग
    टीम में फिट नहीं हैं खलील अहमद, जल्द सीखना होगा- कृष्णमचारी श्रीकांत भारतीय क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023