इंग्लैंड महिला ने को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को हराया, सीरीज में हासिल की बराबरी
क्या है खबर?
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 26 रन से हरा दिया। इसके साथ इंग्लिश टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम ने बेहतर शुरुआत के बाद भी पूरे ओवर खेलकर 142/9 का स्कोर ही बना पाई।
लेखा-जोखा
इंग्लैंड ने इस तरह जीता मुकाबला
मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद टीम ने फ्रेया केम्प (39*), डैनी वायट-हॉज (29), एमी जोन्स (28) और एल्सी कैप्सी (28) की पारियों से 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम यास्तिका भाटिया (33), स्मृति मंधाना (32) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (28) की पारी के बाद भी 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन का ही बना सकी।
गेंदबाजी
श्रीचरणी ने की शानदार गेंदबाजी
भारत की ओर से श्रीचरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने वायट-हॉज को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला था। उसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और एमी जोन्स (28) और हीथर नाइट (18) को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने 4 ओवर में केवल 25 रन खर्च किए। उनके अलावा नंदीनी शर्मा और श्रेयंका पाटिल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और एक-एक विकेट अपने नाम करने की सफल रही।
उपलब्धि
हरमनप्रीत ने पूरे किए 4,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी पारी का 9वां रन बनाते ही महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 4,000 रन पूरे कर लिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली केवल तीसरे खिलाड़ी है। उनसे पहले न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4,720) और भारत की स्मृति मंधाना (4,313) ही यह कारनामा कर पाई हैं। हरमनप्रीत के अब 196 मैचों में 4,019 रन हो गए हैं।
गेंदबाजी
कैसी रही इंग्लैंड की गेंदबाजी?
मुकाबले में इंग्लैंड की गेंदबाजी बेहद शानदार रही। टीम की गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट चटकाते हुए भारत को लक्ष्य दूर कर दिया। इंग्लैंड के लिए लौरा बेल ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। इसी तरह फ्रेया केम्प ने 2 ओवर में केवल 15 रन खर्च कर 2 अहम सफलताएं हासिल की। इसी प्रकार चार्लोट डीन ने भी 4 ओवर में 20 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।