Page Loader
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: शर्मनाक हार के बाद फूटा जोस बटलर का गुस्सा, इन्हें ठहराया जिम्मेदार
229 रन से हारा इंग्लैंड (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: शर्मनाक हार के बाद फूटा जोस बटलर का गुस्सा, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Oct 21, 2023
09:46 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 20वें मुकाबले में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 229 रन के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 399 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 22 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। मुकाबले के बाद इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने हार को बेहद निराशाजनक बताया।

बयान

हम यहां अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने आए हैं- बटलर

बटलर ने कहा, "यह निराशाजनक है। हम यहां सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने आए हैं। पहली पारी में बहुत सी चीजें योजना के मुताबिक नहीं रहीं। रीस टोपली को चोट लग गई। हम 340-350 तक ही सीमित रह सकते थे, अच्छा लक्ष्य हासिल कर सकते थे। अगर हमें अच्छी शुरुआत मिलती तो लक्ष्य का पीछा करना अच्छा हो सकता था। गर्मी भी एक चुनौती थी। हमें बहुत अच्छी शुरुआत करने की जरूरत थी। यहां से हमें हर मैच जीतने की जरूरत है।"

प्रदर्शन

9वें स्थान पर पहुंची इंग्लैंड टीम

विश्व कप 2019 की विजेता इंग्लैंड इस हार के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर खिसक गई। टीम ने 4 में से केवल 1 मैच जीता है। बटलर की कप्तानी वाली टीम की नेट रन रेट (-1.248) काफी खराब है और उनके 2 अंक हैं। टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड (9 विकेट), अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (69 रन) और दक्षिण अफ्रीका (229 रन) ने इंग्लैंड को हराया है। साथ ही इंग्लैंड सिर्फ बांग्लादेश (137 रन) को ही हरा पाया है।