LOADING...
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: केन विलियमसन की जगह पर टेस्ट टीम में शामिल हुए विल यंग
टीम में शामिल किए गए विल यंग (तस्वीर: एक्स/@ICC)

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: केन विलियमसन की जगह पर टेस्ट टीम में शामिल हुए विल यंग

Jun 13, 2026
04:56 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के आखिरी 2 मैचों के लिए विल यंग को टीम में शामिल किया है। यंग 14 जून को यूनाइटेड किंगडम पहुंचेंगे और सोमवार से टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे। बता दें कि केन विलियमसन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उनकी जगह पर यंग को टीम में जोड़ा गया है।

यंग 

दिसंबर 2025 में आखिरी बार टेस्ट खेले थे यंग

यंग ने आखिरी बार दिसंबर में क्राइस्टचर्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अपने करियर में कुल 23 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 31.97 की औसत से 1,215 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 89 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 11 अर्धशतक लगाए हैं। हाल ही में वह बांग्लादेश में हुई वनडे सीरीज का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 3 पारियों में 30, 2 और 19 रन बनाए थे।

आंकड़े 

इंग्लैंड के खिलाफ यंग के आंकड़े 

यंग का इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन रहा है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के विरुद्ध 6 टेस्ट में 27.91 की औसत के साथ 335 रन बनाए। इस बीच वह कोई शतक नहीं लगा सके और 82 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ उन्होंने 3 अर्धशतक अपने नाम किए। इंग्लैंड की धरती पर यंग ने 4 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 27.87 की औसत और 2 अर्धशतकों के साथ 223 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखा-जोखा 

सीरीज में पिछड़ रही है न्यूजीलैंड की टीम

पहले लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में जैमीसन की घातक गेंदबाजी (5/62) के सामने 140 रन बनाए थे। जवाब में मेहमान टीम 113 रन पर सिमट गई, जिसमें ओली रॉबिन्सन ने 5 विकेट लिए थे। बढ़त लेने वाली मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 226 रन बनाए। आखिर में जीत के लिए मिले 254 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 138 पर सिमट गई। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट को 115 रन से जीता था।

Advertisement