NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, दूसरे दिन ऐसा रहा खेल 
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, दूसरे दिन ऐसा रहा खेल 
    जेम्स एंडरसन ने मैच में न्यूजीलैंड को शरुआती झटके दिए (तस्वीर: ट्विटर/@ECB)

    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, दूसरे दिन ऐसा रहा खेल 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 25, 2023
    10:44 am

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

    मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी 435/8 के स्कोर पर घोषित कर दी।

    जवाब में न्यूजीलैंड के 7 विकेट 138 रन पर गिर गए हैं और टीम 297 रन से पीछे है। जेम्स एंडरसन और जैक लीच को 3-3 विकेट मिले।

    आइए दूसरे दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    इंग्लैंड 

    कैसी रही इंग्लैंड की पहली पारी?

    इंग्लैंड ने दूसरे दिन 315 रन से आगे खेलना शुरू किया और हैरी ब्रुक 186 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट 224 गेंद में 153 रन बनाकर नाबाद रहे।

    87.1 ओवर में 435 रन बनाने के बाद इंग्लैंड ने पारी घोषित की। ब्रुक और रूट को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। दोनों के बीच में 363 गेंदों में 302 रनों की साझेदारी हुई।

    न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट मैट हेनरी ने लिए।

    न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने किया संघर्ष 

    न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे खाता खोले बिना आउट हुए। केन विलियमसन सिर्फ 4 रन बनाकर एंडरसन का शिकार बने। विल यंग के बल्ले से 2 रन निकले।

    टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स के बीच 39 रन की साझेदारी हुई, लेकिन वो भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

    एंडरसन और लीच को 3-3 विकेट और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 1 विकेट झटका। टिम साउदी (23*) और टॉम ब्लंडेल (25*) अभी नाबाद हैं।

    हैरी ब्रुक

    हैरी ब्रुक ने तोड़ा विनोद कांबली रिकॉर्ड

    ब्रुक ने दूसरे टेस्ट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह शुरुआती 9 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विनोद कांबली का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    जिन्होंने शुरुआती 9 पारियों में 798 रन बनाए थे। ब्रुक के अब 809 रन हो गए हैं। उन्होंने शाहिद अफरीदी का भी रिकॉर्ड तोड़ा, उन्होंने कम से कम 800 रन सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

    अफरीदी का स्ट्राइक रेट 86.97 था और ब्रुक का 98.78 है।

    जो रूट

    रूट ने डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रूट ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रेडमैन के टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक हो गए हैं।

    रूट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा है। दोनों ने अपने टेस्ट करियर में 28-28 शतक बनाए थे।

    सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक लगाए हैं।

    टिम साउथी ने पूरे किए 700 विकेट 

    साउथी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 700 विकेट 

    34 वर्षीय साउथी के नाम अब 353 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 430 पारियों में 29.49 की औसत से 700 विकेट हो गए हैं।

    दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18 बार पारी में 5 विकेट और 1 बार मैच में 10 विकेट लिए हैं।

    कीवी गेंदबाजों में साउथी के बाद सूची में पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी का नाम है, जिन्होंने 437 मैचों में 696 विकेट लिए हैं।

    रिपोर्ट

    कैसा था पहले दिन का खेल? 

    पहले दिन इंग्लैंड को शुरुआती झटके लगे थे। सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (2) और बेन डकेट (9) रन बनाकर आउट हो गए थे। ओली पोप भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर आउट हुए।

    इसके बाद ब्रुक और रूट ने इंग्लैंड की पारी को संभाला था और दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 315 रन बनाए थे।

    रूट ने 29वां और ब्रुक ने चौथा टेस्ट शतक लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: डेविड मलान ने लगाया चौथा वनडे अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: डेविड मलान ने लगाया अपना तीसरा वनडे शतक, जानिए आंकड़े   दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने लगाया अपना 11वां वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े  जोस बटलर
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: लुंगी एनगिडी ने तीसरे वनडे में लिए 4 विकेट  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट टीम के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसे हैं आंकड़े?  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े ईशान किशन
    दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दांव पर होंगे ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: डेविड वार्नर बची हुई सीरीज से बाहर डेविड वार्नर
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू हेडन को ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी सलाहकार देखना चाहते हैं माइकल क्लार्क भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एस्टन एगर समेत कुछ और खिलाड़ियों को वापस भेज सकती है ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    राहुल की परिस्थिति पर कार्तिक ने दिया अपना उदाहरण, बोले- बाथरूम में जाकर बहाए आंसू केएल राहुल

    क्रिकेट समाचार

    महिला टी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम में शामिल हुई स्नेह राणा, जानिए आंकड़े  महिला टी-20 विश्व कप
    CSA ने नील मैकेंजी को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए नियुक्त किया बल्लेबाजी सलाहकार  क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट के सभी टिकट बिके भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    वनिंदु हसरंगा टी-20 क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025