LOADING...
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट के पहले दिन बराबरी का रहा मुकाबला, ये बने रिकॉर्ड्स 
बेन स्टोक्स की जगह जो रूट दूसरे टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं (फाइल तस्वीर)

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट के पहले दिन बराबरी का रहा मुकाबला, ये बने रिकॉर्ड्स 

Jun 18, 2026
12:11 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच केनिंग्टन, ओवल में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन कीवी टीम ने 7 विकेट खोकर 291 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स (49*) और काइल जैमीसन (6*) नाबाद थे। दोनों टीमों के लिए पहला दिन लगभग बराबरी का रहा। ऐसे में आइए पहले दिन के खेल पर एक नजर डाल लेते हैं।

लेखा-जोखा

पहले दिन का लेखा-जोखा 

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम को शुरुआती झटके लगे और एक समय टीम के 4 बल्लेबाज 107 रन पर पवेलियन में थे। इसके बाद विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने (51) शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा डेरिल मिचेल ने 44 रनों का योगदान दिया। फिलिप्स 49 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल और सॉनी बेकर ने 2-2 विकेट चटकाए।

अर्धशतक

ब्लंडेल ने 12वां अर्धशतक जड़ा  

ब्लंडेल ने 84 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 60.71 की रही। ये उनके टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना 5वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 11 मुकाबले खेले हैं और इसकी 20 पारियों में 53.11 की औसत से 956 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ ब्लंडेल ने 3 शतकीय पारी भी खेली है।

Advertisement

गेंदबाजी

ऐसी रही इंग्लैंड की गेंदबाजी 

जोफ्रा आर्चर ने पहले दिन 19 ओवर गेंदबाजी की और 4 मेडन के साथ 58 रन देकर एक विकेट लिया। मैथ्यू फिशर ने भी 19 ओवर में 5 मेडन के साथ 45 रन देकर एक विकेट लिया। जोश टंग ने 16 ओवर में एक मेडन के साथ 74 रन देकर एक विकेट लिया। बेकर ने 15 ओवर में 2 मेडन के साथ 63 रन देकर 2 विकेट चटकाए। बेथल ने 5 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 2 विकेट लिए।

Advertisement

पारी

मिचेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन 

मिचेल ने 74 गेंदों का सामना किया और 44 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके निकले। मिचेल ने अपनी पारी के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ अपने 1,000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 12 मुकाबले खेले हैं और इसकी 21 पारियों में 53.26 की शानदार औसत के साथ 1,012 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 190 रन रहा है।

Advertisement