Page Loader
वनडे विश्व कप 2023: आदिल राशिद ने नीदरलैंड के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
आदिल राशिद ने चटकाए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

वनडे विश्व कप 2023: आदिल राशिद ने नीदरलैंड के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Nov 08, 2023
10:01 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 40वें मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम स्पिनर आदिल राशिद ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 8 ओवर में 54 रन देकर 3 सफलताए प्राप्त कीं। इस दौरान वह थोड़े महंगे साबित हुए। उनकी इकॉनमी 6.80 की रही। इंग्लिश स्पिनर ने बास डी लीडे (10), लोगान वैन बीक (2) और आर्यन दत्त (1) के विकेट अपने नाम किए।

प्रदर्शन

विश्व कप 2023 में आदिल का प्रदर्शन

टूर्नामेंट में आदिल के प्रदर्शन की बात करें तो 2 मुकाबलों को छोड़कर उन्होंने सभी में विकेट झटके हैं। पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 1, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट झटके थे। श्रीलंका के खिलाफ उनके खाते में कोई विकेट नहीं आया था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच उन्होंने 2-2 विकेट चटकाए थे।

प्रदर्शन

कैसा रहा है आदिल का वनडे क्रिकेट करियर?

आदिल ने 27 अगस्त, 2009 को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में अब तक 133 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 127 पारियों में उन्होंने 32.31 की औसत और 5.63 की इकॉनमी से 194 विकेट लिए हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 विकेट का है। उन्होंने इस प्रारूप में 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। साथ ही वनडे में आदिल ने अब तक 825 रन भी बनाए हैं।