Loading...
इंग्लैंड बनाम भारत: तीसरे वनडे मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
फिलहाल बराबरी पर है सीरीज (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इंग्लैंड बनाम भारत: तीसरे वनडे मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Jul 18, 2026
11:49 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। कार्डिफ में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे को जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज को फिलहाल 1-1 से बराबर कर दिया है। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अपने आखिरी मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। आइए मैच के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड 

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी

इस प्रारूप में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 112 मैच खेले गए हैं, जिसमें 62 में भारतीय टीम ने और 45 में इंग्लिश टीम ने जीत दर्ज की है। इसी तरह 2 मुकाबले टाई और 3 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है।

इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच कुल 46 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 24 और भारत ने 19 मैच जीते हैं।

एक मैच टाई है और 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

भारत 

इस बदलाव के साथ उतर सकती है भारतीय टीम 

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनकी जगह पर कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।

वह अपनी स्पिन गेंदबाजी से मैच में अंतर पैदा करने की काबिलियत रखते हैं।

लय तलाश रहे रोहित शर्मा से टीम अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

संभावित एकादश: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

ADVERTISEMENT

इंग्लैंड

इस संयोजन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस समय फॉर्म में चल रहे हैं। वह अपनी लय को जारी रखने का प्रयास करेंगे।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शुरुआती 2 वनडे मैचों में 14 और 4 रन के स्कोर किए हैं। उनके ऊपर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

संभावित एकादश: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कर्रन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, और साकिब महमूद।

ADVERTISEMENT

पिच रिपोर्ट 

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है।

यहां मौजूद प्रसिद्ध ढलान (स्लोप) और नई गेंद से मिलने वाली सीम मूवमेंट के कारण शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होती है।

हालांकि, यदि शुरुआती चुनौती पार कर ली जाए तो बल्लेबाजी आसान होती जाती है।

लक्ष्य का पीछा करना इस मैदान पर आसान होता है।

ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

जानकारी

कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, रविवार को लंदन में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

रूट ने पिछले वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 99 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने सीरीज के पहले वनडे में नाबाद 76 रन बनाए थे।

उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर 46.6 की औसत से 466 रन बनाए हैं।

कोहली ने सीरीज दूसरे वनडे मैच में 65 रन बनाए थे। वह एक बार फिर भारत के लिए उपयोगी योगदान देना चाहेंगे।

भारतीय स्पिनर अक्षर ने सीरीज के 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT