Loading...
इंग्लैंड बनाम भारत: तीसरे वनडे में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे में हो सकती है कड़ी टक्कर

इंग्लैंड बनाम भारत: तीसरे वनडे में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला

Jul 18, 2026
06:12 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर है, जिसका आखिरी मैच रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम शानदार वापसी करते हुए निर्णायक मैच में पहुंची है और आत्मविश्वास से भरी है। इसी तरह भारतीय टीम के पास वापसी करने का पर्याप्त अनुभव है। ऐसे में आइए देखते हैं आगामी निर्णायक मुकाबले में किन खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

#1

रोहित शर्मा बनाम जोफ्रा आर्चर

रिपोर्ट के अनुसार, यह मुकाबला रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच भी हो सकता है। सीरीज में तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें संघर्ष करना पड़ा है और उनके 2 मैचों में स्कोर क्रमशः 11 और 26 के रहे हैं।

ऐसे में उनका इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से कड़ा मुकाबला हो सकता है।

हालांकि, आर्चर वनडे में उन्हें अभी तक आउट नहीं कर पाए हैं, लेकिन वह उन्हें 54.54 की स्ट्राइक रेट पर रोकने में कामयाब रहे हैं।

#2

विराट कोहली बनाम आदिल राशिद

सभी की निगाहें अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पर भी होंगी, जो पिछले मैच में 65 रन बनाकर शानदार फॉर्म में दिखे थे।

हालांकि, इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद एक बार फिर इस महान बल्लेबाज के लिए खतरा बन सकते हैं।

राशिद ने 11 वनडे पारियों में कोहली को 5 बार आउट किया है।

कोहली ने उनके खिलाफ अब तक 145 गेंदों का सामना करते हुए 126 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 86 से थोड़ी अधिक रही है।

ADVERTISEMENT

#3

जो रूट बनाम जसप्रीत बुमराह

जो रूट का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ होगा क्योंकि इस सीरीज में उनके स्कोर 76* और 99* रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम को निर्णायक मुकाबले में रूट के प्रभाव को सीमित करने का कोई तरीका ढूंढना होगा।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को स्टार बल्लेबाज को जल्दी आउट करने की जिम्मेदारी लेनी होगी।

7 वनडे मुकाबलों में भारतीय तेज गेंदबाज ने 24.66 के औसत से रन खर्च करते हुए 3 बार रूट को अपना शिकार बनाया है।

ADVERTISEMENT