Loading...
इंग्लैंड बनाम भारत: तीसरे वनडे के लिए वाशिंगटन सुदंर की जगह हर्ष दुबे टीम में शामिल
गुरनूर बरार के साथ हर्ष दुबे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इंग्लैंड बनाम भारत: तीसरे वनडे के लिए वाशिंगटन सुदंर की जगह हर्ष दुबे टीम में शामिल

Jul 18, 2026
06:06 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 19 जुलाई को सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेलना है। लॉर्ड्स में होने वाले इस मैच से ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ये ऐलान किया है। बता दें कि सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है और आखिरी वनडे निर्णायक रहने वाला है।

बयान

सुंदर के दाहिने हैमस्ट्रिंग में लगी चोट

BCCI ने अपने बयान में कहा, "कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान वाशिंगटन के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अब बाकी सीरीज से बाहर हो गए हैं। अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए वह स्कैन करवाएंगे और किसी विशेषज्ञ की सलाह लेंगे।"

बता दें कि सुंदर पिछले मैच में चोट से जूझते हुए 2 रन बनाकर आउट हुए थे और गेंदबाजी नहीं कर सके थे।

डेब्यू 

अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू कर चुके हैं दुबे 

बाएं हाथ के स्पिनर दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 2 वनडे मैचों में 4 विकेट लिए हैं।

अपने लिस्ट-A करियर में उन्होंने 35.97 की औसत से 35 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा।

वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं।

23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 27 प्रथम श्रेणी मैचों में 133 विकेट और 38 टी-20 में 34 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ऐसी है भारतीय टीम 

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, और हर्ष दुबे।

ADVERTISEMENT

सीरीज

फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है वनडे सीरीज 

भारतीय टीम का इंग्लैंड का यह दौरा निराशाजनक रहा है। मेजबान टीम ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज को 4-0 से जीता था।

यह सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने खेली थी।

इसके बाद गिल की कप्तानी में सीरीज के पहले वनडे में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

वहीं, हैरी ब्रूक के नेतृत्व में कार्डिफ में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

ADVERTISEMENT