LOADING...
इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टी-20: वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में कैसा किया प्रदर्शन?
वैभव सूर्यवंशी अपने डेब्यू मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए

इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टी-20: वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में कैसा किया प्रदर्शन?

Jul 04, 2026
08:22 pm

क्या है खबर?

15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार (5 जुलाई) को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा (43) के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने कुछ दर्शनीय शॉट्स भी खेले। आइए जानते हैं सूर्यवंशी का डेब्यू में प्रदर्शन कैसा रहा।

बल्लेबाजी

डेब्यू पारी में 14 रन ही बना सके सूर्यवंशी

सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। उन्होंने 2 बेहतरीन छक्के भी जड़े। पहली गेंद पर तेज गेंदबाज जोश टंग ने उन्हें चकमा दिया। अगली ही गेंद पर उछाल और गति के कारण बाएं हाथ का बल्लेबाज गेंद से संपर्क नहीं कर पाया। उन्होंने एक रन लेकर अपना खाता खोला और अगले ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद टंग की गेंद पर भी छक्का जड़ा, लेकिन विल जैक्स ने उन्हें पवेलियन लौटा दिया।

इतिहास

सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

क्रिकबज के अनुसार, 15 वर्ष और 99 दिन की आयु में सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले सबसे भारतीय बन गए। उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1981 में कराची टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 16 वर्ष और 205 दिन की आयु में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वहीं, वाशिंगटन सुंदर भारत के सबसे कम उम्र के टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (18 साल 80 दिन, 2017) करने वाले खिलाड़ी थे।

Advertisement