Page Loader
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने लगाया टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
ख्वाजा ने पहले टेस्ट में शतक लगाया था (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने लगाया टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 30, 2023
11:39 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक कंगारू टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 123 गेंदों पर 58 रन और स्टीव स्मिथ 24 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। यह ख्वाजा के टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक है। उन्होंने टेस्ट में 15 शतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 195 रन है।

प्रदर्शन

पहले टेस्ट में ख्वाजा ने लगाया था शतक

ख्वाजा ने 3 जनवरी, 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 63 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 111 पारियों में उन्होंने 48.37 की औसत और 49.57 की स्ट्राइक रेट से 4,789 रन बनाए हैं। सीरीज के पहले टेस्ट में ख्वाजा 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 321 गेंदों पर 141 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 197 गेंदों पर 65 रन बनाए थे।