इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: एलेक्स कैरी ने लगाया करियर का 5वां टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
एजबेस्टन में खेले जा रहे एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 5 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं।
उस्मान ख्वाजा 279 गेंदों पर 126 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 80 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद हैं। कैरी ने 69 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।
यह उनके टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 1 शतक भी लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 111 रन है।
प्रदर्शन
कैरी ने टेस्ट में बनाए हैं 855 रन
कैरी ने 21 टेस्ट की 28 पारियों में अब तक 37.17 की औसत और 60.85 की स्ट्राइक रेट से 855 रन बनाए हैं।
उन्होंने 64 एकदिवसीय की 58 पारियों में 35.47 की औसत और 87.92 की स्ट्राइक रेट से 1667 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।
वहीं 38 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 26 पारियों में उन्होंने 11.1 की औसत और 108.37 की औसत से 233 रन बनाए हैं।